मुंबई से महाकालेश्वर दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु से कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला 

A woman devotee from Mumbai who had come to visit Mahakaleshwar was allegedly assaulted and harassed.

मुंबई से महाकालेश्वर दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु से कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला 

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में मुंबई से दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु से कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का उज्जैन: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कल रात 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने थाना महाकाल में लिखित शिकायत देकर मंदिर में तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड पर हाथापाई, धक्का-मुक्की और जबरन मंदिर से बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं। 

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में मुंबई से दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु से कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का उज्जैन: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कल रात 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने थाना महाकाल में लिखित शिकायत देकर मंदिर में तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड पर हाथापाई, धक्का-मुक्की और जबरन मंदिर से बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं। 

 

Read More मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया को धमकी; FIR दर्ज 

जानकारी अनुसार पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में दिए आवेदन में कहा है कि वे 5 फरवरी को अपने तीन दोस्तों के साथ महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के दौरान जब वह मंदिर के गणेश मंडपम में मौजूद थी, तभी एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने आगे बढ़ने को कहा। इसी दौरान दूसरी महिला सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ हाथापाई करते हुए धक्का दिया। महिला श्रद्धालु का आरोप है कि जब उसने हाथ न लगाने की बात कही तो 2 से 3 अन्य महिला सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंच गईं।

Read More मुंबई : 20 करोड़ रुपये के डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले में बड़ी सफल; कोलकाता, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 

गला पकड़कर धक्का देने, जबरन खींचकर बाहर निकालने के आरोप
शिकायत में कहा गया है कि गार्डों ने कथित रूप से उनकी हंसी उड़ाई गई और फिर एक गार्ड ने उसका गला पकड़कर धक्का देना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला के साथ मारपीट की गई, वह जमीन पर गिर गई, इसके बाद 3–4 महिला सिक्योरिटी गार्ड ने जबरन हाथ-पैर पकड़कर उसे मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया।

Read More मुंबई: गर्भवती महिला की मौत  के बाद जांच के लिए समिति के गठन की घोषणा

पुरुष गार्ड पर भी अभद्रता के आरोप 
महिला ने पुरुष गार्ड पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार पीड़िता, जो कि ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में नर्स के पद पर कार्यरत है, ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से मंदिर परिसर के CCTV फुटेज की जांच कर दोषी सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

मंदिर प्रशासन ने दी सफाई, महिला पर ही मारपीट के आरोप 
वहीं दूसरी और घटना को लेकर जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो, मंदिर प्रशासन ने मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी वीडियो में बताया गया है कि, महिला श्रद्धालु द्वारा ही सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की गई। उन्हें नोंचा गया है। मंदिर समिति ने महिला श्रद्धालु पर प्रकरण दर्ज करने के लिए थाना महाकाल पुलिस को आवेदन दिया है।