मुंबई : इनोवा ने मासूम को कुचला, मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, शादी के 20 साल बाद हुआ था पैदा

Mumbai: Innova crushes child, parents' only son dies; born 20 years after marriage

मुंबई : इनोवा ने मासूम को कुचला, मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, शादी के 20 साल बाद हुआ था पैदा

मालाड पूर्व निलयोग विराट बिल्डिंग में रहने वाले सिंह परिवार में पांच तारीख को शादी का माहौल था, शादी के बाद पूरा परिवार खुशियों में शामिल होने के लिए जमा हुआ था। 7 फरवरी के दोपहर चार बजे के करीब लड़का बिल्डिंग के नीचे खेल रहा था, तभी ब्लैक कलर की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी तेज रफ्तार में आया और चार वर्ष के लक्ष सिंह नाम के बच्चे को कुचल दिया और फिर घटना की जानकारी वॉचमैन को देकर फरार हो गया।

मुंबई : मालाड पूर्व निलयोग विराट बिल्डिंग में रहने वाले सिंह परिवार में पांच तारीख को शादी का माहौल था, शादी के बाद पूरा परिवार खुशियों में शामिल होने के लिए जमा हुआ था। 7 फरवरी के दोपहर चार बजे के करीब लड़का बिल्डिंग के नीचे खेल रहा था, तभी ब्लैक कलर की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी तेज रफ्तार में आया और चार वर्ष के लक्ष सिंह नाम के बच्चे को कुचल दिया और फिर घटना की जानकारी वॉचमैन को देकर फरार हो गया।

 

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार

शादी के 20 बाद पैदा हुआ था बेटा 
बच्चे के पिता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शादी के 20 साल बाद इनका बेटा पैदा हुआ था, उनका एक लाडला बेटा था। घटना के बाद अगर कार चालक बच्चे को अस्पताल लेकर गया होता तो शायद उसका जान बच सकता था। उन्होंने ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को तुंरत हॉलीडे कोर्ट में हाजिर किया और पुलिस कस्टडी नहीं मांगा। साथ ही पुलिस आरोपी को बेल देने वाली थी तभी घर वालों को पता चला और दिंडोशी पुलिस स्टेशन में जाकर हंगामा किया तब जाकर उसका जमानत पुलिस ने रोका। 

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी कि गिरफ्तार किया 
परिवार ने हिट एंड रन के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि आरोपी ने बच्चे को कुचलने के बाद घसीटा भी हैं। लक्ष को कुचलने के बाद वही छोड़कर भाग गया जिसके बाद बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड उसको गोद में लेकर जाते हुए दिख रहा हैं। दिंडोशी पुलिस ने कहा कि FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी का नाम रमेश देवजी जतरारा हैं। जो कार पार्किंग उस बिल्डिंग में करता है लेकिन रहता कही और है।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

सामने आया सीसीटीवी 
घटना की सीसीटीवी भी सामने आयी है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि चार साल के बच्चे को कुचलने के बाद कार अचानक रुकती है..थोड़ी देर बाद वॉचमैन बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए दिख रहा है और फिर तुरंत बाद कार चालक इनोवा लेकर फरार होते हुए दिखाई दे रहा हैं।

Read More महाराष्ट्र के ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न... तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का घोटाला