नितेश राणे का बृहन्मुंबई महानगरपालिका मेयर के लिए रितु तावड़े की उम्मीदवारी पर बड़ा बयान, ‘मैंने कहा था…’,
Nitesh Rane makes a big statement regarding Ritu Tawade's candidature for the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) mayor's post, saying, "I had said..."
बृहन्मुंबई महानगरपालिका में सत्ता के शीर्ष पद को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। महायुति गठबंधन ने आधिकारिक तौर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता रितु तावड़े को मुंबई के महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।, इसी के साथ, शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय घाड़ी को उप-महापौर पद के लिए नामित किया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने शनिवार को नगर सचिव के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
महाराष्ट्र : देश की सबसे बड़ी और अमीर महानगरपालिका, बृहन्मुंबई महानगरपालिका में सत्ता के शीर्ष पद को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। महायुति गठबंधन ने आधिकारिक तौर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता रितु तावड़े को मुंबई के महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।, इसी के साथ, शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय घाड़ी को उप-महापौर पद के लिए नामित किया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने शनिवार को नगर सचिव के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
रितु तावड़े के नाम की घोषणा होते ही महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा “हम अपनी मालवणी बहन रितु तावड़े को मुंबई की मेयर चुने जाने पर बधाई देते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं! मालवन का कोई भी व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कभी पीछे नहीं हटेगा, और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में अब मुंबई का विकास निश्चित रूप से जारी रहेगा!!”
सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। राणे ने ट्विटर (अब X) पर लिखा, “मैंने कहा था… मुंबई का मेयर हिंदू होगा, मराठी होगा और महायुति से ही होगा! जय श्री राम! मुंबई महादेव से प्यार करती है।” दरअसल, बीएमसी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही इस बात पर घमासान छिड़ा था कि मुंबई का नेतृत्व कौन करेगा। उद्धव गुट और महायुति दोनों ही एक मराठी चेहरे पर जोर दे रहे थे। इसी बीच, AIMIM नेता वारिस पठान ने सवाल उठाया था कि “क्या कोई खान, पठान, शेख या सैयद मुंबई का मेयर नहीं बन सकता?” रितु तावड़े का नामांकन राणे के उस स्टैंड की पुष्टि माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने एक ‘मराठी हिंदू’ मेयर की वकालत की थी।
रितु तावड़े मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र के वार्ड संख्या 132 से दो बार की नगरसेवक हैं। यह क्षेत्र काफी हद तक गुजराती मतदाताओं वाला माना जाता है, लेकिन तावड़े की वहां मजबूत पकड़ है। हालांकि, 2017 के नागरिक चुनावों में उन्हें वार्ड 127 से हार का सामना करना पड़ा था, जहां तत्कालीन संयुक्त शिवसेना के उम्मीदवार ने उन्हें 4,024 मतों के अंतर से हराया था। नितेश राणे ने उन्हें एक ‘सच्ची मालवणी’ बहन बताया है और कहा कि एक मालवणी व्यक्ति कभी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटता।


