मुंबई : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष' शाहरुख-सलमान और सचिन समेत कई हस्तियों को मिला न्यौता
Mumbai: Many celebrities including Shahrukh-Salman and Sachin got invitation for '100 years of establishment of Rashtriya Swayamsevak Sangh'
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार-रविवार (7-8 फरवरी, 2026) को मुंबई में सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी. सुनील आंबेकर ने कहा कि यह संवाद कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों के लिए है और इसमें देश, हिंदुत्व और संघ की कार्यप्रणाली को लेकर स्पष्टता रखी जाएगी. शनिवार (7 फरवरी, 2026) को दोपहर तीन बजे से संवाद की शुरुआत होगी. इससे पहले दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, उसी कड़ी में अब मुंबई में आयोजन हो रहा है.
मुंबई : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार-रविवार (7-8 फरवरी, 2026) को मुंबई में सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी. सुनील आंबेकर ने कहा कि यह संवाद कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों के लिए है और इसमें देश, हिंदुत्व और संघ की कार्यप्रणाली को लेकर स्पष्टता रखी जाएगी. शनिवार (7 फरवरी, 2026) को दोपहर तीन बजे से संवाद की शुरुआत होगी. इससे पहले दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, उसी कड़ी में अब मुंबई में आयोजन हो रहा है.
कार्यक्रम के लिए 1200 से ज्यादा लोगों को किया गया आमंत्रित
उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा और उसके उद्देश्यों पर सरसंघचालक मोहन भागवत विस्तार से विचार रखेंगे. कला, साहित्य, खेल, व्यवसाय, समाजसेवा, राजनीति, कॉर्पोरेट जगत और सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. अब तक लगभग 1,200 से अधिक लोगों से संपर्क किया गया है, जिनमें से 700 से 800 लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. इस संवाद में बोनी कपूर, आशा भोसले और खिलाड़ी चिराग शेट्टी जैसे जाने-मानें लोग भी मौजूद रहेंगे.
जानकारी के मुताबिक, सरसंघचालक मोहन भागवत के संवाद कार्यक्रम में हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को निमंत्रण दिया गया है. इसके लिए अंबानी परिवार, कुमार मंगलम बिरला परिवार, बॉलीवुड का तीनों खान, कपूर परिवार, सचिन तेंदुलकर सहित मुंबई की बड़ी हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है, जिसमें अधिकतर लोगों ने उपस्थिति को लेकर सहमति जताई है.


