पटना : बिहार बजट 2026-27 में मुंबई में बिहार भवन के लिए 314.20 करोड़ रुपए मंजूर, कुल 6153.72 करोड़ का प्रावधान

Patna: Rs 314.20 crore approved for Bihar Bhawan in Mumbai in Bihar Budget 2026-27, total provision of Rs 6153.72 crore

पटना : बिहार बजट 2026-27 में मुंबई में बिहार भवन के लिए 314.20 करोड़ रुपए मंजूर, कुल 6153.72 करोड़ का प्रावधान

बिहार में विकास को नई ऊंचाई देने की दिशा में भवन निर्माण विभाग ने बीते वर्षों में कई महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित भवनों का निर्माण सफलतापूर्वक कराया है। इसी कड़ी में अब आगे बढ़ते हुए 314.20 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई में बिहार भवन बनाने की योजना स्वीकृत की गई है। सरकार ने मुंबई में बिहार भवन के साथ ही प्रदेश में निर्माणाधीन योजना को पूरा करने के साथ ही भवन निर्माण विभाग के लिए वर्ष 2026-27 में 6153.72 करोड़ का प्रविधान किया है। 
 

पटना : बिहार में विकास को नई ऊंचाई देने की दिशा में भवन निर्माण विभाग ने बीते वर्षों में कई महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित भवनों का निर्माण सफलतापूर्वक कराया है। इसी कड़ी में अब आगे बढ़ते हुए 314.20 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई में बिहार भवन बनाने की योजना स्वीकृत की गई है। सरकार ने मुंबई में बिहार भवन के साथ ही प्रदेश में निर्माणाधीन योजना को पूरा करने के साथ ही भवन निर्माण विभाग के लिए वर्ष 2026-27 में 6153.72 करोड़ का प्रविधान किया है। 
 
 
सरकार ने बजट में स्पष्ट उल्लेख किया है कि भवन निर्माण विभाग ने राज्य में सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र, बिहार संग्रहालय, सरदार पटेल भवन, महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र (बोधगया), राज्य अतिथि गृह (बोधगया), बापू परीक्षा परिसर (पटना), वाल्मीकिनगर (बेतिया) में वाल्मीकि सभागार तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय (दरभंगा), पटना तारामंडल का उन्नयन, नियोजन भवन तथा गर्दनीबाग, पटना में आवासीय भवन का निर्माण जैसे कार्य किए हैं।
 
ये सभी भवन न केवल प्रशासनिक और सांस्कृतिक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि राज्य की आधुनिक पहचान भी गढ़ रहे हैं।