Patna
National 

पटना : बिहार पुलिस ने मुंबई से मशहूर म्यूजिक कम्पोजर के सौतेले भाई को दबोचा, डॉक्टर से की थी लाखों की ठगी

पटना : बिहार पुलिस ने मुंबई से मशहूर म्यूजिक कम्पोजर के सौतेले भाई को दबोचा, डॉक्टर से की थी लाखों की ठगी गांधी मैदान थाने की पुलिस ने मुंबई में छापेमारी कर पटना के डॉक्टर के 70.68 रुपये की ठगी मामले में मुख्य आरोपित स्व. शराफत अली खान के पुत्र जावेद शराफत अली खान को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें महाराष्ट्र के मालवानी मलाड़ से गिरफ्तार किया गया है। वह खुद को मशहूर म्यूजिक कम्पोजर का सौतेला भाई बताया था। आरोप है कि उसने पीड़ित से खुद को म्यूजिक डायरेक्टर और अपने दो साथियों को रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। फिर साथ में व्यापार करने के लिए पूंजी लगाने की बात कहकर पीड़ित से तीनों ने अपने अपने खातों में रकम ट्रांसफर करा लिया था।  
Read More...
Mumbai 

नवी मुंबई एयरपोर्ट से 30 नई डेस्टिनेशन के लिए उड़ेगी उड़ान, गोरखपुर, पटना अयोध्या, जबलपुर समेत अन्य रूट शामिल

नवी मुंबई एयरपोर्ट से 30 नई डेस्टिनेशन के लिए उड़ेगी उड़ान, गोरखपुर, पटना अयोध्या, जबलपुर समेत अन्य रूट शामिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपना पहला समर शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 29 मार्च से 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। इसके तहत अब एयरपोर्ट से देश के 46 शहरों के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। इस नए शेड्यूल में 30 नए घरेलू रूट जोड़े गए हैं, जिससे यात्रियों को देश के बड़े शहरों, पर्यटन स्थलों और धार्मिक जगहों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।   
Read More...
National 

पटना : बिहार बजट 2026-27 में मुंबई में बिहार भवन के लिए 314.20 करोड़ रुपए मंजूर, कुल 6153.72 करोड़ का प्रावधान

पटना : बिहार बजट 2026-27 में मुंबई में बिहार भवन के लिए 314.20 करोड़ रुपए मंजूर, कुल 6153.72 करोड़ का प्रावधान बिहार में विकास को नई ऊंचाई देने की दिशा में भवन निर्माण विभाग ने बीते वर्षों में कई महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित भवनों का निर्माण सफलतापूर्वक कराया है। इसी कड़ी में अब आगे बढ़ते हुए 314.20 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई में बिहार भवन बनाने की योजना स्वीकृत की गई है। सरकार ने मुंबई में बिहार भवन के साथ ही प्रदेश में निर्माणाधीन योजना को पूरा करने के साथ ही भवन निर्माण विभाग के लिए वर्ष 2026-27 में 6153.72 करोड़ का प्रविधान किया है।   
Read More...
National 

पटना : रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किडनी दान को लेकर एक तीखा बयान जारी किया

पटना : रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किडनी दान को लेकर एक तीखा बयान जारी किया आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किडनी दान को लेकर एक तीखा बयान जारी किया है. उन्होंने नाम लिए बिना इशारों-इशारों में अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार संजय यादव पर जमकर हमला बोला है. रोहिणी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जो लोग लालू प्रसाद यादव के नाम पर संवेदना दिखाते हैं, लेकिन असल में किडनी दान जैसे बड़े फैसले पर केवल टिप्पणी करने तक सीमित रहते हैं. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने बिहार के एक पत्रकार को कॉल कर उनसे पूछा कि आपने मेरे बारे में टीवी पर क्या कहा?
Read More...

Advertisement