मुंबई: बिल्डर पर कर्मचारी से मारपीट और गालियां देने के आरोप में मामला दर्ज

Mumbai: Builder booked for assaulting and abusing employee

मुंबई: बिल्डर पर कर्मचारी से मारपीट और गालियां देने के आरोप में मामला दर्ज

तीन फरवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने एक बिल्डर के खिलाफ कर्मचारी से कथित तौर पर मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुशील रहेजा के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर सोमवार को पूर्वी उपनगर चेंबूर स्थित उनके कार्यालय में हुई घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने एक बिल्डर के खिलाफ कर्मचारी से कथित तौर पर मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुशील रहेजा के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर सोमवार को पूर्वी उपनगर चेंबूर स्थित उनके कार्यालय में हुई घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

 

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

शिकायतकर्ता जोकि रहेजा के कार्यालय में चपरासी था, ने आरोप लगाया कि उन्होंने (रहेजा ने) एक गलती पर आपा खो दिया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे गालियां दी।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि बिल्डर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या