मुंबई : मॉडल को पहले टक्कर मारी, फिर कार के बोनट पर घसीटते हुए ले गया

Mumbai: Model first hit, then dragged on car bonnet

मुंबई : मॉडल को पहले टक्कर मारी, फिर कार के बोनट पर घसीटते हुए ले गया

मुंबई में एक महिला को कार से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना लोखंडवाला इलाके की है। यहां एक बिल्डिंग के गेट पर कार सवार एक व्यक्ति ने महिला को कुचलने की कोशिश की। इस घटना के दौरान बचाव के लिए 2 लोग दौड़कर आए, लेकिन आरोपी ने उन तीनों पर दोबारा कार चढ़ाने का प्रयास किया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

मुंबई : मुंबई में एक महिला को कार से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना लोखंडवाला इलाके की है। यहां एक बिल्डिंग के गेट पर कार सवार एक व्यक्ति ने महिला को कुचलने की कोशिश की। इस घटना के दौरान बचाव के लिए 2 लोग दौड़कर आए, लेकिन आरोपी ने उन तीनों पर दोबारा कार चढ़ाने का प्रयास किया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

Read More मुंबई : यौन शोषण करनेवाले प्रेमी से तंग आकर एक लड़की ने कर ली खुदकुशी 

पेशे से मॉडल है पीड़िता
घटना के बाद महिला ओशिवरा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत लिखवाने के लिए पहुंची। महिला की शिकायत पर कार से कुचलने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पेशे से मॉडल बताई जा रही है।

Read More जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन ने ड्रग्स खरीदने के लिए चोरी करने के आरोप में दो लोगो को किया गिरफ्तार

स्नैपचैट पर एसिड अटैक की धमकी
आरोपी ने महिला की एक दोस्त को स्नैपचैट पर एसिड अटैक की धमकी दी थी। इस संबंध में जब महिला ने आरोपी से पूछताछ की, तो वह गुस्से में आ गया। सोमवार शाम करीब साढ़े 9 बजे आरोपी ने महिला को इमारत के गेट के बाहर बुलाकर स्कोडा कार से उसे कुचलने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने स्कोडा कार के बोनट से पहले उसे टक्कर मारी। फिर महिला को घसीटते हुए आगे ले गया, जिसमें महिला को मामूली चोटें आईं। महिला की शिकायत के आधार पर ओशिवरा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Read More मुंबई: मध्य रेलवे को जल्द ही एक एसी लोकल ट्रेन; मौजूदा एसी लोकल से होगी अलग