Bhawan
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... पटना : बिहार बजट 2026-27 में मुंबई में बिहार भवन के लिए 314.20 करोड़ रुपए मंजूर, कुल 6153.72 करोड़ का प्रावधान
Published On
By Online Desk
बिहार में विकास को नई ऊंचाई देने की दिशा में भवन निर्माण विभाग ने बीते वर्षों में कई महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित भवनों का निर्माण सफलतापूर्वक कराया है। इसी कड़ी में अब आगे बढ़ते हुए 314.20 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई में बिहार भवन बनाने की योजना स्वीकृत की गई है। सरकार ने मुंबई में बिहार भवन के साथ ही प्रदेश में निर्माणाधीन योजना को पूरा करने के साथ ही भवन निर्माण विभाग के लिए वर्ष 2026-27 में 6153.72 करोड़ का प्रविधान किया है। मुंबई में बिहार भवन नहीं प्रदेश में कैंसर अस्पताल चाहती है RJD
Published On
By Online Desk
मुंबई में 'बिहार भवन' के निर्माण को लेकर सियासत जारी है. आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने शुक्रवार (23 जनवरी, 2026) को इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को घेरा. सवाल भी उठाया. कहा कि मुंबई में 314 करोड़ की लागत से बिहार भवन निर्माण का फैसला बेहद चौंकाने वाला है. सवाल सीधा और स्पष्ट है- जब बिहार में कैंसर से लोग मर रहे हैं, तब सरकार भवन बनाने में करोड़ों रुपये क्यों खर्च कर रही है? मुंबई में झारखंड भवन बनाने को लेकर विरोध नहीं है - रामदास आठवले
Published On
By Online Desk
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले झारखंड दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा है कि झारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन का बहुत बड़ा योगदान है और उनसे मेरे अच्छे संबंध रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मेरे मित्र हैं. रांची के पुराना विधानसभा मैदान में अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राज्यस्तरीय सम्मेलन में रामदास आठवले पहुंचे थे. इस मौके पर शिव उरांव के नेतृत्व में नवगठित प्रदेश कमेटी की घोषणा की. मुंबई में बनेगा बिहार भवन, इलाज कराने गए लोगों को मिलेगी ठहरने की सुविधाएं
Published On
By Online Desk
बिहार सरकार मुंबई में बिहार के लोगों की सुविधा के लिए एक आधुनिक बिहार भवन का निर्माण कराएगी। यह भवन मुंबई के एलिफिंस्टन एस्टेट (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र) में बनेगा। भवन निर्माण विभाग ने इसका डीपीआर तैयार कर लिया है। सरकार ने परियोजना के लिए 314.20 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं। यह बिहार भवन बेसमेंट बेसमेंट सहित करीब तीस मंजिला होगा और तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। यहां सरकारी बैठकों और कार्यों के साथ ही विशेष रूप से उपचार के लिए मुंबई जाने वालों और उनके परिवार के लिए ठहरने की व्यवस्था भी होगी। कैंसर जैसे गंभीर रोग के शिकार जो उपचार के लिए मुंबई जाते हैं उन्हें और उनके स्वजनों को यहां डोरमेट्री व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे बिहार के आम लोगों को मुबई जैसे महंगे शहर में किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सकेगा। 
