मुंबई में बनेगा बिहार भवन, इलाज कराने गए लोगों को मिलेगी ठहरने की सुविधाएं

Bihar Bhawan will be built in Mumbai, facilities will be provided for those who have undergone treatment

मुंबई में बनेगा बिहार भवन, इलाज कराने गए लोगों को मिलेगी ठहरने की सुविधाएं

बिहार सरकार मुंबई में बिहार के लोगों की सुविधा के लिए एक आधुनिक बिहार भवन का निर्माण कराएगी। यह भवन मुंबई के एलिफिंस्टन एस्टेट (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र) में बनेगा। भवन निर्माण विभाग ने इसका डीपीआर तैयार कर लिया है। सरकार ने परियोजना के लिए 314.20 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं।  यह बिहार भवन बेसमेंट बेसमेंट सहित करीब तीस मंजिला होगा और तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। यहां सरकारी बैठकों और कार्यों के साथ ही विशेष रूप से उपचार के लिए मुंबई जाने वालों और उनके परिवार के लिए ठहरने की व्यवस्था भी होगी। कैंसर जैसे गंभीर रोग के शिकार जो उपचार के लिए मुंबई जाते हैं उन्हें और उनके स्वजनों को यहां डोरमेट्री व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे बिहार के आम लोगों को मुबई जैसे महंगे शहर में किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सकेगा।

मुंबई : बिहार सरकार मुंबई में बिहार के लोगों की सुविधा के लिए एक आधुनिक बिहार भवन का निर्माण कराएगी। यह भवन मुंबई के एलिफिंस्टन एस्टेट (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र) में बनेगा। भवन निर्माण विभाग ने इसका डीपीआर तैयार कर लिया है। सरकार ने परियोजना के लिए 314.20 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं।  यह बिहार भवन बेसमेंट बेसमेंट सहित करीब तीस मंजिला होगा और तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। यहां सरकारी बैठकों और कार्यों के साथ ही विशेष रूप से उपचार के लिए मुंबई जाने वालों और उनके परिवार के लिए ठहरने की व्यवस्था भी होगी। कैंसर जैसे गंभीर रोग के शिकार जो उपचार के लिए मुंबई जाते हैं उन्हें और उनके स्वजनों को यहां डोरमेट्री व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे बिहार के आम लोगों को मुबई जैसे महंगे शहर में किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सकेगा।

 

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में बढ़ेगा बारिश का जोर; 24 जुलाई के बाद भारी बारिश की संभावना

इस भवन में सरकारी कार्यों के लिए आधुनिक हाल और कार्यालय होंगे। मुंबई से बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े प्रयासों की रूपरेखा भी यहीं से तय की जा सकेगी।

Read More मुंबई: बिछड़े प्रेमी-प्रेमिकाओं को मिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी;  क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

बिहार भवन के निर्माण स्थल की चारदीवारी का कार्य पूरा हो चुका है, परामर्शी का चयन कर लिया गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।
भवन में ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एसटीपी, ग्रीन एरिया का विकास और सोलर पैनल लगाए जाएंगे। - कुमार रवि, सचिव भवन निर्माण, बिहार सरकार

Read More ठाणे में लंबे समय से प्रतीक्षित मेट्रो सेवा का अगले महीने ट्रायल रन करने के प्रयास - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

परियोजना एक नजर में-
- 2752.77 वर्ग मीटर (करीब 0.68 एकड़) भूमि पर बनेगा 69 मीटर ऊंचाई वाला भवन।
- मरीजों और उनके स्वजनों के लिए 178 कमरे और 240 बेड क्षमता की डोरमेट्री होगी।
- सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रिपल/डबल डेकर पार्किंग, कुल 233 वाहनों की व्यवस्था
- 72 सीटों वाला कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया और मेडिकल रूम व अन्य सुविधाएं भी होंगी।

Read More अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर में पाइपलाइन टूटने से लंबे समय तक बिजली कटौती