मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्री के बैग से मिले चार कारतूस, पुलिस जांच में जुटी

Four cartridges found in the bag of a passenger who arrived at the airport to fly to Mumbai; police investigating

मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्री के बैग से मिले चार कारतूस, पुलिस जांच में जुटी

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ. सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल यात्री को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने यात्री को पुलिस को सौंपा दिया. हालांकि, बाद में यात्री द्वारा वैध शस्त्र लाइसेंस दिखाया गया और भूलवश कारतूस लेकर आने की बात स्वीकार किया.  

वाराणसी : लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ. सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल यात्री को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने यात्री को पुलिस को सौंपा दिया. हालांकि, बाद में यात्री द्वारा वैध शस्त्र लाइसेंस दिखाया गया और भूलवश कारतूस लेकर आने की बात स्वीकार किया.  

 

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

32 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद: जानकारी के अनुसार, बलिया जनपद के बेल्थरा रोड (ग्राम चौकियां) निवासी 55 वर्षीय मंजूर आलम खा स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी-330 से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. मंजूर के हैंड बैग को जब सुरक्षा जांच के लिए स्कैनर मशीन में डाला गया तो सीआईएसएफ जवानों को उसमें संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. तलाशी लेने पर बैग के अंदर से 32 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए. 

Read More मुंबई: आरोपी से दो देसी आग्नेयास्त्र और आठ जिंदा कारतूस जब्त

कारतूस मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को विमान में सवार होने से रोक दिया और फूलपुर थाना पुलिस को सूचित किया. पूछताछ के दौरान मंजूर आलम ने बताया कि उनके पास शस्त्र का वैध लाइसेंस है और वे गलती से कारतूस बैग में ही भूल गए थे. 

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी: फूलपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यात्री को हिरासत में लेकर संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया. उन्होंने पुष्टि की कि यात्री के पास मौजूद शस्त्र लाइसेंस पूरी तरह वैध है. यात्री ने अपनी गलती स्वीकार की है कि वह भूलवश कारतूस हैंड बैग में लेकर एयरपोर्ट पहुंच गया था. पुलिस ने बरामद कारतूसों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा