मेघालय में खदान में विस्फोट, 10 लोगों की मौत की खबर; पुलिस बोली- चार शव बरामद

10 people killed in Meghalaya mine explosion; police say four bodies recovered

मेघालय में खदान में विस्फोट, 10 लोगों की मौत की खबर; पुलिस बोली- चार शव बरामद

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है।यह कोयला खदान जिले के मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके में है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

मिसिंगेट-थांग्स्को : मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है।यह कोयला खदान जिले के मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके में है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

 

Read More नागपुर : सोलर इंडस्ट्रीज की इकाई में विस्फोट; एक कर्मचारी की मौत, 14 घायल

घटना को लेकर अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और दमकल व आपात सेवाओं की टीमें मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, जिस पहाड़ी में अवैध खनन हो रहा था, विस्फोट के बाद उसका एक हिस्सा धंस गया, जिससे और खनिकों के फंसे होने की आशंका है।  पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Read More नई दिल्ली : डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान अचानक क्रैश हो गया तेजस; हादसे में पायलट की मौत 

दिसंबर 2025 में भी हुआ था ऐसा ही विस्फोट
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब जिले में अवैध कोयला खनन को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। इसी थांग्स्को इलाके में पिछले साल 23 दिसंबर को भी ऐसा ही डायनामाइट विस्फोट हुआ था। उस विस्फोट में दो खनिकों की मौत हो गई थी।  तब पुलिस शुरू में विस्फोट की खबरों को बेबुनियाद बताया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य में अवध कोयला खनन और उसके परिवहन की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय समिति (सेवानिवृत्त जज बीपी काटेकी समिति) ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। मेघायल के मानवाधिकार आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया था और राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। 

Read More  नागपुर :  एसबीएल, एनर्जी लिमिटेड धमाके में17 लोगों की मौत; 17 की मौत, मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

इससे पहले 14 जनवरी को असम के होजाई जिले में भी अवैध कोयला खदान में हादसा हुआ था। उसमें जिले के जमुना मौदंगा निवासी मौसाद अली (48 वर्षीय) की मृतक के रूप में पहचान हुई थी, जो उम्थे गांव के निवासी थे। पुलिस ने उस घटना की पुष्टि की थी। वह मामला भी जस्टिस काटेकी समिति की जांच के दायरे में आया था। 

Read More सांगली : घरेलू हिंसा, 30 वर्षीय महिला को उसके पति ने मार डाला...