दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो दुर्घटनाएं, पति-पत्नी समेत तीन की मौत और तीन घायल

Two accidents on Delhi-Mumbai Expressway, three people including a husband and wife died and three were injured.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो दुर्घटनाएं, पति-पत्नी समेत तीन की मौत और तीन घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुई दो अलग-अलग दुघर्टनाओं में पति-पत्नी सहित तीन की मौत होने के साथ-साथ तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचक मृतकों के शवों का पंचनामा करवाने तथा घायलों का उपचार करवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुई दो अलग-अलग दुघर्टनाओं में पति-पत्नी सहित तीन की मौत होने के साथ-साथ तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचक मृतकों के शवों का पंचनामा करवाने तथा घायलों का उपचार करवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्जकर मृतकों के शवों का जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा में पंचानामा करवाकर शव स्वजन को सौंप दिए। मृतक पति जितेंद्र व पत्नी आशा भीम बस्ती जोनावास दिल्ली के रहने वाले। दूसरी घटना में मरने वाली मेघा फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड की रहने वाली।

Read More न मुंबई, न बेंगलुरु! इस शहर के एयरपोर्ट ने फिर मारी बाजी, लगातार 8वीं बार बना भारत और साउथ एशिया का नंबर-1 हवाई अड्डा

मिली जानकारी के अनुसार दीपेंद्र पुत्र अमरचंद निवासी मकान नंबर 97, भीम बस्ती , जौनाबास, नई दिल्ली अपनी पत्नि आशा एवं चाचा रामरतन के साथ अपनी इर्टिका गाड़ी से अपने पैतृक गांव कमालपुरा थाना खेड़ली मोड़ जिला भरतपुर से शनिवार को सुबह दिल्ली के लिए जा रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर फिरोजपुर झिरका थानांर्तगत गांव रीगड़ के पास सुबह लगभग सात बजे चैनल नंबर 68 के पास उनकी गाड़ी पंचर हो गई।

Read More नवी मुंबई-वाराणसी के बीच अकासा एयर की नई उड़ान आज से

दीपेंद्र का चाचा रामरतन लघुशंका के लिए चले गए और दीपेंद्र गाड़ी का टायर बदलने लगा। अलवर की ओर से आ रही ग्रेंड़ आई-20 के चालक ने पीछे से इस इर्टिका गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे जितेंद्र उम्र 37 वर्ष एवं उसकी पत्नि आशा उम्र 36 वर्ष की दुघर्टना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि ग्रेड आई-20 में बैठे दो व्यक्ति घायल हो गए।

Read More मुंबई : 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट केस में पूर्व रणजी खिलाड़ी ऋषि अरोट गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने गुजरात से उठाया

दुघर्टना की सूचना सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद को दी। तुरंत मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने दीपेंद्र के चाचा रामरतन की शिकायत पर ग्रेंड आई-20 के चालक के विरुद्ध मामला दर्जकर मृतकों के शवों का पंचनामा करवाकर शव स्वजन को सौंप दिए। दोनों गाडिय़ों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा पर रोक हटाई, बड़ा झटका

दुघर्टना के एक दूसरे मामला दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर नगीना थानांर्तगत गांव उमरी के पास के पास हुआ। जानकारी के अनुसार राहुल शर्मा निवासी 89 ए, 2557,द्वितीय मंजिल, ग्रीन फील्ड़, फरीदाबाद अपनी पत्नि मेघा के साथ कार से फरीदाबाद से शनिवार की अल सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर जा रहे थे।
उमरी गांव के पास इनकी कार के पास से एक तेज गति से ट्रक निकला जिससे इनकी कार अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। इस दुघर्टना में मेघा पत्नि राहुल शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर नगीना थाना प्रभारी सचिन कुमार ने उप निरीक्षक देवी सिंह को मौके पर भेजा। ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्जकर मेघा का शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार