saying
National 

नई दिल्ली : आप नेता संजय ने केंद्र सरकार को घेरा: भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल, कहा- खामेनेई का जाना एक युग का अंत

नई दिल्ली : आप नेता संजय ने केंद्र सरकार को घेरा: भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल, कहा- खामेनेई का जाना एक युग का अंत आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने ईरान को भारत का पारंपरिक मित्र बताया और प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका व इजरायल के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।  
Read More...
Maharashtra 

नितेश राणे का बृहन्मुंबई महानगरपालिका मेयर के लिए रितु तावड़े की उम्मीदवारी पर बड़ा बयान, ‘मैंने कहा था…’,

नितेश राणे का बृहन्मुंबई महानगरपालिका मेयर के लिए रितु तावड़े की उम्मीदवारी पर बड़ा बयान,  ‘मैंने कहा था…’, बृहन्मुंबई महानगरपालिका में सत्ता के शीर्ष पद को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। महायुति गठबंधन ने आधिकारिक तौर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता रितु तावड़े को मुंबई के महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।, इसी के साथ, शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय घाड़ी को उप-महापौर पद के लिए नामित किया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने शनिवार को नगर सचिव के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
Read More...
National 

दिल्ली : छात्रों ने किया यूजीसी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन का एलान, कहा- नियमों से परिसरों में होगी अराजकता

दिल्ली : छात्रों ने किया यूजीसी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन का एलान, कहा- नियमों से परिसरों में होगी अराजकता दिल्ली में मंगलवार को कुछ छात्रों ने UGC के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। ये छात्र UGC के मुख्यालय के बाहर इकट्ठा होंगे। उनका कहना है कि नए नियमों से कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अव्यवस्था फैल सकती है। विरोध कर रहे छात्रों ने सभी छात्रों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि UGC के नियम भेदभावपूर्ण हैं और इनके खिलाफ ज्यादा से ज्यादा छात्रों को आगे आकर आवाज उठानी चाहिए। छात्रों का कहना है कि तभी उनका विरोध मजबूती से सामने आ पाएगा।
Read More...
National 

दिल्ली : मौखिक टिप्पणियों को सनसनीखेज बनाने पर हाईकोर्ट ने लगाई मीडिया को फटकार, कहा- ऐसा रहा तो बातचीत बंद कर देंगे  

दिल्ली : मौखिक टिप्पणियों को सनसनीखेज बनाने पर हाईकोर्ट ने लगाई मीडिया को फटकार, कहा- ऐसा रहा तो बातचीत बंद कर देंगे   दिल्ली हाइकोर्ट ने न्यूज़लॉन्ड्री की पत्रकार मनीषा पांडे से जुड़ी मौखिक टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और सनसनीखेज सुर्खियां बनाने पर कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स के प्रति कड़ी नाराज़गी जताई। हाइकोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसकी टिप्पणियों को संदर्भ से अलग कर पेश किया गया जिससे पत्रकार के खिलाफ नफरत भरे संदेश फैलाए गए। जस्टिस सी. हरि शंकर ने कहा कि अदालत का मनीषा पांडे के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन अदालत की टिप्पणी को अलग पोस्टर के रूप में सोशल मीडिया पर फैलाया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ हजारों नफरत भरे संदेश आए।
Read More...

Advertisement