मुंबई: महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया

Mumbai: Traveling in Mumbai will get more expensive! Auto-taxi fares will increase from September 1st.

मुंबई: महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया

टैक्सी-ऑटो का सफर 1 सितंबर 2026 से महंगा हो जाएगा. मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और एमएमआर में 1 सितंबर 2026 से काली-पीली टैक्सी और ऑटो रिक्शा का किराया बढ़ जाएगा. टैक्सी का न्यूनतम किराया 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये, जबकि ऑटो का न्यूनतम किराया 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये होगा. दोनों के लिए शुरुआती 1.5 किलोमीटर की दर लागू होगी.

मुंबई: टैक्सी-ऑटो का सफर 1 सितंबर 2026 से महंगा हो जाएगा. मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और एमएमआर में 1 सितंबर 2026 से काली-पीली टैक्सी और ऑटो रिक्शा का किराया बढ़ जाएगा. टैक्सी का न्यूनतम किराया 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये, जबकि ऑटो का न्यूनतम किराया 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये होगा. दोनों के लिए शुरुआती 1.5 किलोमीटर की दर लागू होगी.

 

Read More मुंबई : धर्मांतरण रोधी कानून से डरे पादरी, ले रहे सहमति पत्र; मुंबई में किस कानून के लागू होने से हड़कंप?

नई दरों के मुताबिक टैक्सी का प्रति किलोमीटर किराया 20.66 रुपये से बढ़कर 21.90 रुपये और ऑटो का किराया 17.14 रुपये से बढ़कर 18.22 रुपये होगा.
नई दरें मुंबई के साथ और कहां-कहां होंगी लागू?

Read More मुंबई: गणेशोत्सव पर कोंकण के लिए विशेष बसें

नई दरें मुंबई के साथ ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, वसई-विरार और पनवेल समेत एमएमआर क्षेत्र में लागू होंगी. चालकों को 30 नवंबर 2026 तक इलेक्ट्रॉनिक मीटर नई दरों के अनुसार कैलिब्रेट कराने होंगे. मीटर अपडेट नहीं कराने पर कार्रवाई और जुर्माना हो सकता है.

Read More मुंबई : गणेशोत्सव पर मुंबईकरों को बड़ा तोहफा, 11 से 27 सितंबर तक टोल टैक्स जीरो, बस लगा लो ‘कोंकण दर्शन’ पास

फिलहाल टैरिफ कार्ड के इस्तेमाल की मंजूरी
हालांकि रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस ने बदले हुए किराए को लागू करने के लिए आधिकारिक टैरिफ कार्ड के इस्तेमाल की मंज़ूरी दी है, जिनमें नए रेट के हिसाब से किराया दिखेगा. एक ट्रांसपोर्ट अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, "इस बदलाव के बाद यात्रियों को ऐसे ऑटो या टैक्सी मिल सकते हैं जो पुरानी मीटर रीडिंग पर चल रहे हों. इस अंतर को पाटने के लिए, हमने अपडेटेड टैरिफ कार्ड को मंज़ूरी दी है जिनमें बदला हुआ किराया बताया गया है." ये टैरिफ कार्ड 30 नवंबर तक मान्य रहेंगे और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे.

Read More नालासोपारा जिला परिषद स्कूल में कुकर फटने से मची अफरा-तफरी

खटुआ समिति के फॉर्मूले के आधार पर किराए में सोशोधन
मुंबई और अन्य शहरों में ऑटो-टैक्सी किराये में यह संशोधन चार सदस्यीय खटुआ समिति के फॉर्मूले के आधार पर किया गया है. इससे पहले फरवरी 2025 में टैक्सी और ऑटो के किराये में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इसी बीच, महाराष्ट्र में ऑटो और कैब चालकों की मराठी भाषा बोलने और समझने की दक्षता की जांच भी जारी है.