fares
Mumbai 

ठाणे: यात्रियों को जल्द ही किराए और सवारी को लेकर होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद; जल्द शुरू होगी प्रीपेड ऑटो सेवा

ठाणे: यात्रियों को जल्द ही किराए और सवारी को लेकर होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद; जल्द शुरू होगी प्रीपेड ऑटो सेवा ठाणे शहर में ऑटो-रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही किराए और सवारी को लेकर होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार शहर में प्रीपेड ऑटो-रिक्शा सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने की तैयारी में है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यात्रियों को ऑटो में बैठने से पहले ही निर्धारित किराया पता होगा और भुगतान की प्रक्रिया भी पहले पूरी की जा सकेगी।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : स्कूल बसों की मनमानी पर रोक; रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बताएगी स्कूल बस का किराया

मुंबई : स्कूल बसों की मनमानी पर रोक; रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बताएगी स्कूल बस का किराया अब तक प्राइवेट बस ऑपरेटर और स्कूल मिलकर मनमाने तरीके से स्कूल बस का किराया तय करते थे और बच्चों के पेरेंट्स से पूरे साल की फीस एक साथ लेते थे, लेकिन अब इस व्यवस्था पर रोक लगने जा रही है। महाराष्ट्र सरकार स्कूल बस शुल्क को नियंत्रित करने के लिए नया नियम लागू करने की तैयारी में है। नए प्रावधानों के तहत अब स्कूल बस का किराया संबंधित रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी तय करेगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, पेरेंट्स को बड़ी राहत देते हुए अब बस का शुल्क केवल महीने के आधार पर ही लिया जाएगा। एकमुश्त वार्षिक वसूली पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
Read More...
National 

नई दिल्ली : नया वर्ष मंगलमय नहीं...महंगामय हो, लखनऊ से मुंबई और दिल्ली जाना हुआ महंगा; इतना बढ़ गया किराया

नई दिल्ली : नया वर्ष मंगलमय नहीं...महंगामय हो, लखनऊ से मुंबई और दिल्ली जाना हुआ महंगा; इतना बढ़ गया किराया नए वर्ष से पहले रेलवे ने यात्रियों को महंगाई का झटका दिया है। इससे लोगों का नया वर्ष मंगलमय नहीं बल्कि महंगामय होते दिख रहा है। अब लखनऊ से मुंबई और दिल्ली जाना पहले से महंगा हो जाएगा। आगे पढ़ें और जानें किराया कितना बढ़ गया है? देशभर में ट्रेनों का किराया 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा। लखनऊ से मुंबई तक के किराये में 30 रुपये तक और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का किराया 10 रुपये तक महंगा हो जाएगा। हालांकि मासिक सीजनल टिकट (एमएसटी) की दरों में कोई परिवर्तन नहीं होगा।  
Read More...
Mumbai 

मुंबई : लोकल ट्रेनों में स्वचालित दरवाजे; किराया में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : लोकल ट्रेनों में स्वचालित दरवाजे; किराया में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों की एक वर्षों पुरानी मुराद पूरी होने जा रही है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने इसको लेकर अहम घोषणा कर दी है. इस घोषणा को सुनने मात्र से मुंबई की करोड़ों लोगों की आबादी चहक उठी है. दरअसल, मुख्यमंत्री फडणवीस ने रविवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेनों को जल्द ही मेट्रो जैसा रूप दिया जाएगा, जिसमें पूरी तरह से एसी कोच और स्वचालित दरवाजे होंगे. सबसे राहत भरी बात यह है कि इस बदलाव के बावजूद किराया में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी.
Read More...

Advertisement