मुंबई : वर्ल्ड कप से पहले मुंबई में लगेगा सितारों का मेला, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल में सीधी टक्कर, कसौटी पर कप्तानी

Mumbai: A star-studded event will take place in Mumbai ahead of the World Cup, with KL Rahul and Yashasvi Jaiswal in direct competition, with captaincy on the line.

मुंबई : वर्ल्ड कप से पहले मुंबई में लगेगा सितारों का मेला, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल में सीधी टक्कर, कसौटी पर कप्तानी

टी20 विश्व कप का बुखार भले ही चढ़ रहा हो लेकिन स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई और कर्नाटक के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अगले पांच दिन तक रोमांचक खेल देखने को मिल सकता है. दोनों टीमों का इतिहास शानदार रहा है जिसमें मुंबई के पास 42 रणजी खिताब हैं और कर्नाटक के पास आठ ट्रॉफियां हैं लेकिन ऐसे नॉकआउट मुकाबलों में पिछले रिकॉर्ड का ज्यादा असर नहीं होता.

मुंबई : टी20 विश्व कप का बुखार भले ही चढ़ रहा हो लेकिन स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई और कर्नाटक के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अगले पांच दिन तक रोमांचक खेल देखने को मिल सकता है. दोनों टीमों का इतिहास शानदार रहा है जिसमें मुंबई के पास 42 रणजी खिताब हैं और कर्नाटक के पास आठ ट्रॉफियां हैं लेकिन ऐसे नॉकआउट मुकाबलों में पिछले रिकॉर्ड का ज्यादा असर नहीं होता. नॉकआउट मुकाबलों में मुंबई का दबदबा बरकरार रहा है जो अब नियमित कप्तान शारदुल ठाकुर और भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की वापसी से और बढ़ गया है.  इनके अलावा भी मुंबई के पास सरफराज खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे जैसे मैच जिताने वाले कई बल्लेबाज हैं. इसलिए मुंबई ग्रुप डी में शीर्ष पर रहकर नॉकआउट चरण में पहुंची. 

 

Read More ठाणे: एसटी ड्राइवर पर हमला;  आरोप में तीन लोग दोषी  

मुंबई के कप्तान को जीत की आशा 
शार्दुल ठाकुर ने कहा, अगर आप किसी से भी पूछेंगे तो मुंबई के पास नॉकआउट मैच में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. मुझे अपनी और लड़कों की तैयारी पर भरोसा है. मुंबई हालांकि सरफराज की फिटनेस को लेकर परेशान है. मध्यक्रम के मुख्य खिलाड़ी सरफराज हैमस्ट्रिंग की समस्या और वायरल बुखार से जूझ रहे हैं, उन्होंने सत्र की शुरुआत में दोहरा शतक (227) बनाया था. ठाकुर ने कहा, ‘‘टीम के फिजियो और डॉक्टर लगातार उनके संपर्क में हैं.  हर दो-तीन घंटे में उनकी सेहत की जांच कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि वह कल खेलेंगे. सिद्धेश लाड ने ठाकुर की गैरमौजूदगी में मुंबई की कप्तानी की थी. वह 737 रन के साथ निरंतर रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं और प्रबंधन उम्मीद करेगा कि वह इसी तरह खेलते रहें.
रास्ता काट सकती है  कर्नाटक टीम 
कर्नाटक ने नाटकीय तरीके से नॉकआउट चरण में प्रवेश किया, वह ग्रुप बी में मध्य प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर रही. कर्नाटक ने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब के खिलाफ पांच विकेट से रोमांचक जीत हासिल करके शीर्ष आठ में जगह पक्की की. करुण नायर की वापसी से निश्चित रूप से उनके बल्लेबाजी लाइन-अप को मजबूती मिलेगी जिसमें केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मयंक अग्रवाल, आर स्मरण और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं. अग्रवाल की जगह कप्तान बनने के बाद देवदत्त ने पंजाब के खिलाफ 120 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को नॉकआउट में पहुंचाया.

Read More ठाणे: टीएमटी के बेड़े में 100 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : वर्ल्ड कप से पहले मुंबई में लगेगा सितारों का मेला, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल में सीधी टक्कर, कसौटी पर कप्तानी मुंबई : वर्ल्ड कप से पहले मुंबई में लगेगा सितारों का मेला, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल में सीधी टक्कर, कसौटी पर कप्तानी
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे का महाजाम, राज ठाकरे की महाराष्ट्र सरकार से मांग-लोगों का टोल लौटाओ
मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्री के बैग से मिले चार कारतूस, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा की सड़कों पर भी दौड़ेंगी मुंबई जैसी 7 लग्जरी डबल डेकर बसें, जेवर से ग्रेनो तक… ऐसा होगा रूट मैप
मुंबई की इस सोसायटी में रहने के पैसे नहीं देने पड़ते, उल्टा रहने वालों को लाखों रुपए मिलते हैं हर साल
मुंबई: 13 वर्षीय छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर दबाव बनाने वाला 47 वर्षीय शख्स गिरफ्तार