मुंबई : 29 में से 15 महानगरपालिकाओं में महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित

Mumbai: Mayor posts reserved for women in 15 out of 29 municipal corporations

मुंबई : 29 में से 15 महानगरपालिकाओं में महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित

राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पदों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। गुरूवार को नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल की अध्यक्षता में महापौर आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। यह आरक्षण अगले ढाई वर्षों के कार्यकाल के लिए लागू रहेगा। 29 में से 15 महानगरपालिकाओं में महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

मुंबई : राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पदों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। गुरूवार को नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल की अध्यक्षता में महापौर आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। यह आरक्षण अगले ढाई वर्षों के कार्यकाल के लिए लागू रहेगा। 29 में से 15 महानगरपालिकाओं में महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

 

Read More ट्रेवलर में लगी आग, चार लोगों की जलने से मौत और कई घायल

मुंबई में सामान्य वर्ग का महिला महापौर बनेगा जबकि ठाणे में अनुसूचित जाति का महिला या पुरुष महापौर बनाया जा सकेगा। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए एक मात्र महापौर पद आरक्षित हुआ है। नियमों के अनुसार अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए अलग से पद आरक्षित नहीं होता। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें से 2 पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए हैं।  

Read More मुंबई: ऐसे लोग हिंदू धर्म का विकृत रूप दिखाकर, शिवाजी महाराज के हिंदू स्वराज का अपमान कर रहे हैं; ‘सामना’ के संपादकीय ने औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर तीखा प्रहार