ट्रेवलर में लगी आग, चार लोगों की जलने से मौत और कई घायल

Fire broke out in a traveler, four people burnt to death and many injured

ट्रेवलर में लगी  आग, चार लोगों की जलने से  मौत और कई घायल

पुणे :के हिंजेवाड़ी इलाके में एक टेंपो ट्रेवलर में भीषण आग लग गई। टेम्पो में सवार चार लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। चारों लोग व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के कर्मचारी थे। इस टेम्पो में कंपनी के कुल 12 कर्मचारी यात्रा कर रहे थे। टेंपो जलकर राख हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिंजेवाड़ी फेज-1 में ड्राइवर के पैरों के नीचे अचानक आग लग गई। तभी ड्राइवर और आगे का स्टाफ तुरंत नीचे उतर गया। हालांकि, पीछे का दरवाजा नहीं खुलने के कारण चार लोगों की जलकर मौत हो गई।

 

Read More मालेगांव : शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Read More पुणे : 19 वर्षीय युवक दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Read More लातूर:  व्यक्ति अपनी ही 14 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार

 

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Read More अकोला: मंगलसूत्र चोर ने महिला के पति को पीट-पीटकर मार डाला

 

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज
नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी
मुंबई : समृद्धि हाईवे को अगले महीने एडवांस्ड आयईटीएस मिलेगा ताकि एक्सीडेंट कम हों और सेफ्टी बढ़े
मुंबई : बीएमसी  'ई' विभाग के कामों के लिए लागू की गई टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच शुरू
मुंबई : धारावी में 436 झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को फडणवीस सरकार का बड़ा तोहफा, देवनार में जमीन देने का फैसला
मुंबई: एक्स NIA चीफ सदानंद दाते के हस्ताक्षर वाला नोटिस दिखाकर सवा 2 करोड़ की ठगी, पुलिस ने एक को दबोचा