नई दिल्ली : 2026 में रफ्तार पकड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, दिल्ली से मुंबई और चेन्नई तक नए रूट्स की तैयारी

New Delhi: Vande Bharat Sleeper to pick up speed in 2026, new routes from Delhi to Mumbai and Chennai in the pipeline

नई दिल्ली : 2026 में रफ्तार पकड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, दिल्ली से मुंबई और चेन्नई तक नए रूट्स की तैयारी

वंदे भारत स्लीपर के लिए 2026 बड़ा साल साबित हो सकता है. अभी तक जो रूट शुरू हो चुके हैं, उन्हें छोड़ दें तो रेलवे अब लंबी दूरी की ओवरनाइट यात्रा पर खास ध्यान दे रहा है. यात्रियों को ऐसी ट्रेनों का इंतजार है जो रात में सफर कराएं और सुबह बड़े शहरों में पहुंचा दें. इसी जरूरत को देखते हुए कई हाई डिमांड कॉरिडोर पर वंदे भारत स्लीपर चलाने की तैयारी चल रही है.

नई दिल्ली : वंदे भारत स्लीपर के लिए 2026 बड़ा साल साबित हो सकता है. अभी तक जो रूट शुरू हो चुके हैं, उन्हें छोड़ दें तो रेलवे अब लंबी दूरी की ओवरनाइट यात्रा पर खास ध्यान दे रहा है. यात्रियों को ऐसी ट्रेनों का इंतजार है जो रात में सफर कराएं और सुबह बड़े शहरों में पहुंचा दें. इसी जरूरत को देखते हुए कई हाई डिमांड कॉरिडोर पर वंदे भारत स्लीपर चलाने की तैयारी चल रही है.

 

Read More मुंबई : एमएसआरटीसी की बस रायगढ़ जिले में पलट गई, 18 यात्री घायल 

रेलवे का लक्ष्य सिर्फ नई ट्रेन चलाना नहीं है, बल्कि लंबी दूरी के प्रीमियम सफर को तेज और आरामदायक बनाना है. 1000 से 1500 किलोमीटर के बीच के रूट्स पर स्लीपर वर्जन उतारने की योजना है. चेयर कार वर्जन के साथ साथ अब स्लीपर पर खास जोर दिया जा रहा है, ताकि राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों का आधुनिक विकल्प तैयार किया जा सके. 

Read More मुंबई : पासपोर्ट में गलत जन्म तारीख दर्ज करवाई; एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू

2026 में स्लीपर ट्रेनों का बड़ा प्लान
भारतीय रेलवे ने 2026 में कुल 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लॉन्च करने की योजना बनाई है. इनमें कुछ 16 कोच रेक होंगे और कुछ में ज्यादा क्षमता दी जा सकती है. आईसीएफ चेन्नई से मार्च 2026 के अंत तक 2 और 16 कोच वाले स्लीपर रेक रोल आउट होने की उम्मीद है. फिलहाल सिर्फ कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर रूट जनवरी 2026 में शुरू हुआ है. बाकी रूट्स प्लानिंग या तैयारी के चरण में हैं.

Read More मुंबई: कई जगहों पर एफडीए ने छापेमारी कर लाखों रुपये का एनालॉग पनीर जब्त किया