महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: यौन अपराधियों को पैरोल पर रोक लगाने की तैयारी, CM फडणवीस के सख्त निर्देश

Maharashtra government's big decision: Preparations to ban parole for sexual offenders, strict instructions from CM Fadnavis

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: यौन अपराधियों को पैरोल पर रोक लगाने की तैयारी, CM फडणवीस के सख्त निर्देश
Maharashtra government's big decision: Preparations to ban parole for sexual offenders, strict instructions from CM Fadnavis

महाराष्ट्र सरकार यौन अपराधियों को पैरोल देने पर रोक लगाने के लिए नया सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। CM फडणवीस ने कहा कि अधिकतर ऐसे आरोपी पैरोल पर बाहर आकर फिर अपराध करते हैं, इसलिए यह कदम जरूरी है।


मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र सरकार ने यौन अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने कैबिनेट बैठक में निर्देश दिया है कि यौन अपराधों के आरोपियों को पैरोल (अस्थायी रिहाई) देने पर रोक लगाने के लिए नया कड़ा कानून तैयार किया जाए। 


सरकार का यह फैसला पुणे जिले के नसरापुर में एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद आया है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर दिया। इस घटना के बाद कानून व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ सख्ती को लेकर दबाव बढ़ गया था। 

मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि आंकड़ों के अनुसार 80–90% यौन अपराधों के आरोपी ऐसे होते हैं जो पहले भी इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार हो चुके होते हैं और पैरोल पर बाहर आने के बाद फिर से अपराध करते हैं। इसी वजह से सरकार इस loophole को बंद करना चाहती है। 

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2014–2019 के दौरान ऐसा ही एक कानून लागू किया गया था, लेकिन बाद में अदालत ने उसे रद्द कर दिया था। अब सरकार और ज्यादा मजबूत और कानूनी रूप से टिकाऊ कानून लाने की तैयारी में है, ताकि ऐसे अपराधियों को दोबारा मौका न मिले। 

सरकार का कहना है कि इस कदम से दोबारा अपराध करने की घटनाओं पर लगाम लगेगी और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को मजबूत किया जा सकेगा।

Read More बारामती उपचुनाव 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत, 2.18 लाख वोटों से बनाया राष्ट्रीय स्तर का नया इतिहास

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान