ब्राज़ील में बड़ा विमान हादसा: उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इमारत से टकराया प्लेन, 3 की मौत

Major plane crash in Brazil: Plane crashes into building minutes after takeoff, 3 killed

ब्राज़ील में बड़ा विमान हादसा: उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इमारत से टकराया प्लेन, 3 की मौत
Major plane crash in Brazil: Plane crashes into building minutes after takeoff, 3 killed

ब्राज़ील के बेलो होरिज़ोंटे में एक छोटा विमान टेकऑफ के कुछ मिनट बाद इमारत से टकरा गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई और 2 घायल हैं।


ब्राज़ील: दक्षिण-पूर्वी ब्राज़ील के बेलो होरिज़ोंटे शहर में एक दर्दनाक विमान हादसा सामने आया है, जहां एक छोटा विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक रिहायशी इमारत से जा टकराया। इस हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन यात्रियों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई। 

यह विमान पाम्पुल्हा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर साओ पाउलो जा रहा था, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद नियंत्रण खो बैठा और एक तीन मंजिला इमारत से टकरा गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान जोरदार आवाज हुई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान अचानक नीचे गिरता है और इमारत से टकरा जाता है, जिससे यह घटना और भी भयावह लगती है।

Read More NEET UG 2026 पेपर लीक मामला: नासिक से मेडिकल छात्र शुभम खैरनार गिरफ्तार


अच्छी बात यह रही कि जिस इमारत से विमान टकराया, वहां रहने वाले लोगों को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ और बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी खराबी या टेकऑफ के दौरान समस्या की आशंका जताई जा रही है। 

Read More भारत दौरे पर टिफनी ट्रंप ने किया ताजमहल का दीदार, पति माइकल बूलोस भी रहे साथ

Related Posts