नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी

New Delhi: 10 shining faces of UPSC, some MBBS graduates and some IITians; read the stories of the top 10 candidates.

नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी हो चुका है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और पंचकुला के एकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे। इस बार कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आइए जानते हैं इन टॉपर्स की पढ़ाई, पृष्ठभूमि और सफलता की कहानी।

नई दिल्ली : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी हो चुका है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और पंचकुला के एकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे। इस बार कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आइए जानते हैं इन टॉपर्स की पढ़ाई, पृष्ठभूमि और सफलता की कहानी।

 

Read More नई दिल्ली : दिल्ली से पेरिस, अहमदाबाद से लंदन के अलावा कई अन्य देशों की तरफ जाने वाली उड़ानों को तकनीकी खामी के कारण रद

राजस्थान के एक छोटे शहर से आने वाले अनुज अग्निहोत्री ने अपनी मेहनत और लगन से सिविल सेवा की तैयारी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अनुज ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वह राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। अपनी स्कूली शिक्षा उन्होंने यहीं से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करते हुए एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। 

Read More दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट्स से सफर करना अब यात्रियों के लिए पड़ सकता है महंगा ; 50,000 करोड़ का नुकसान

डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की ओर रुख किया और फिलहाल DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार सिविल सेवा) में प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत हैं।

Read More दिल्ली से महाराष्ट्र तक होगी जोरदार बारिश, जानें प्री-मानसून की पूरी जानकारी!

कौन हैं दूसरी रैंक हासिल करने वाली राजेश्वरी सुवे एम
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल करने वाली राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु के मदुरै जिले से आती हैं। उन्होंने इलैक्ट्रिकल और इलैक्ट्रॉनिक्स में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की है। राजेश्वरी का वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था। 

Read More दिल्ली :  ISIS आतंकवादी गिरफ्तार; देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी 

कौन हैं तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करने वाले एकांश ढुल पंचकुला के रहने वाले हैं। वह भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। उन्होंने पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा पास की है, उनका लगातार तीसरी बार चयन हुआ है। 25 साल के एकांश ढुल ने एक बार फिर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

एकांश ढुल कितने पढ़े-लिखे हैं?
एकांश ढुल ने अपनी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के संत कबीर पब्लिक स्कूल और भवन विद्यालय से पूरी की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स की पढ़ाई की है। उन्हें डिबेटिंग और वीडियो गेमिंग का शौक है। 

राघव झुनझुनवाला ने हासिल की चौथी रैंक
मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चौथी रैंक हासिल की है। उनके पिता स्वर्गवासी नवीन झुनझुनवाला माता अंजू झुनझुनवाला है। राघव की प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर के एक निजी स्कूल से पूरी हुई थी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा अपने स्कूल में भी टॉप रह चुके है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की।

ईशान भटनागर की आई पांचवीं रैंक
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में भोपाल के ईशान भटनागर ने देशभर में 5वीं रैंक हासिल की। ईशान वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा की ट्रेनिंग ले रहे हैं। ईशान ने दिल्ली के नेशनल लॉ कॉलेज विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी कर चुके हैं।  ईशान ने स्कूली शिक्षा डीपीएस भोपाल से पूरी की है। ईशान की मां विनीता भटनागर आरजीपीवी में प्रोफेसर हैं। पिता शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

जिनिया अरोड़ा की आई छठी रैंक
जिनिया अरोड़ा ब्यूरोक्रैट्स के परिवार से आती हैं और उनके माता-पिता दोनों ही सिविल सर्वेंट हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ ही अपनी यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। यूपीएससी 2024 परीक्षा में उन्होंने 156वीं रैंक हासिल की थी। जीनिया की स्कूलिंग दिल्ली के संस्कृति स्कूल से हुई है। स्कूली शिक्षा खत्म होने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की। यहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस एंड गवर्नमेंट, इकोनॉमिक्स के साथ बैचलर ऑफ आर्ट्स किया है।

कौन हैं 7वीं रैंक हासिल करने वाले ए. आर. राजा मोहिदीन?
ए. आर. राजा मोहिदीन का जन्म तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के चेंगलपट्टू में हुआ था। उनका पालन-पोषण चेन्नई में हुआ, जहां उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन का अधिकांश समय बिताया। उनकी मातृभाषा तमिल है। राजा मोहिदीन की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बचपन से ही बहुत मजबूत थी। उन्होंने 2014 में चेन्नई के डीएवी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की।
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने तमिलनाडु के अन्नामलाई विश्वविद्यालय से संबद्ध राजाह मुथैया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की और 2022 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनकी चिकित्सा शिक्षा ने उन्हें वैज्ञानिक समझ, विश्लेषणात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रबल भावना विकसित करने में मदद की। ए. आर. राजा मोहिदीन ने यूपीएससी सीएसई 2025 में सफलता प्राप्त करने से पहले दो बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया। अपने तीसरे प्रयास में, उन्होंने अखिल भारतीय रैंक 7 हासिल की।

एमपी के पक्षल को 8वीं रैंक
प्रदेश के धार जिले की कुक्षी विधानसभा के ग्राम बाग निवासी पक्षल जैन (सेक्रेटरी) ने 8वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। पक्षल के पिता नीलेश जैन ग्राम बाग में ही कपड़ा व्यापारी व मां दीप्ति जैन हाउस वाइफ हैं। बताया जा रहा है कि पक्षल अभी दिल्ली में हैं। उन्होंने महेश मेमोरियल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बाग और एसआईसीए स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने अर्थशास्त्र की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज
नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी
मुंबई : समृद्धि हाईवे को अगले महीने एडवांस्ड आयईटीएस मिलेगा ताकि एक्सीडेंट कम हों और सेफ्टी बढ़े
मुंबई : बीएमसी  'ई' विभाग के कामों के लिए लागू की गई टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच शुरू
मुंबई : धारावी में 436 झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को फडणवीस सरकार का बड़ा तोहफा, देवनार में जमीन देने का फैसला
मुंबई: एक्स NIA चीफ सदानंद दाते के हस्ताक्षर वाला नोटिस दिखाकर सवा 2 करोड़ की ठगी, पुलिस ने एक को दबोचा