दिल्ली :  ISIS आतंकवादी गिरफ्तार; देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी 

Delhi: ISIS terrorist arrested; Raids conducted at more than 12 places across the country

दिल्ली :  ISIS आतंकवादी गिरफ्तार; देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी 

पुलिस ने एक ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है. देश भर से आठ से ज़्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. मुख्य आरोपी आफताब मुंबई का रहने वाला है. रांची में भी एक संदिग्ध आतंकवादी, असहर दानिश, गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस, झारखंड ATS, और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई है. फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली : पुलिस ने एक ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है. देश भर से आठ से ज़्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. मुख्य आरोपी आफताब मुंबई का रहने वाला है. रांची में भी एक संदिग्ध आतंकवादी, असहर दानिश, गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस, झारखंड ATS, और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई है. फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. देश भर के अलग-अलग राज्यों में 12 से ज्यादा ठिकानों पर स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों की तरफ से रेड मारी गई है. इस दौरान टीम ने अलग-अलग ठिकानों से कुल 8 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है. इस पूरे मामले में दिल्ली स्पेशल सेल का कहना है कि पूरे मामले में अभी जांच और पूछताछ की जा रही है.

 

Read More दिल्ली में 913 और मुंबई में 912 रुपये है गैस सिलेंडर की कीमत 

रांची से एक संदिग्ध गिरफ्तार
झारखंड की राजधानी रांची के एक लॉज से ISIS का एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के साथ मिलकर राजधानी रांची में आतंकी कनेक्शन को लेकर छापेमारी की है. इससे इलाके में हड़कंप मच गया है. रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. इसके आतंकी संगठन के जुड़े होने के सबूत मिले थे. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री ,दस्तावेज बरामद होने की सूचना भी है.   
रांची से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी का नाम असहर दानिश है, जो कि बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला बताया जा रहा है. दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल टीम की तरफ से उससे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही उसके आतंकी संगठनों से कनेक्शन भी खोजे जा रहे हैं. 

Read More हैदराबाद-मुंबई Air India फ्लाइट में हंगामा, यात्रियों को करीब 1 घंटे तक विमान में बैठाए रखा

पूरे इलाके की जांच कर रही पुलिस
रांची पहले भी आतंकियों के नेटवर्क का अड्डा बन चुका है. शहर से पहले भी संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है. आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है. पुलिस की तरफ से पूरे इलाके की जांच की जा रही है. इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध के साथ कोई और तो नहीं था.

Read More कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का आगाज: दिल्ली से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था, नाथू ला मार्ग से करेंगे प्रवेश

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली