नोएडा की सड़कों पर भी दौड़ेंगी मुंबई जैसी 7 लग्जरी डबल डेकर बसें, जेवर से ग्रेनो तक… ऐसा होगा रूट मैप

7 luxury double-decker buses like Mumbai will run on the roads of Noida too, from Jewar to Greno… this will be the route map

नोएडा की सड़कों पर भी दौड़ेंगी मुंबई जैसी 7 लग्जरी डबल डेकर बसें, जेवर से ग्रेनो तक… ऐसा होगा रूट मैप

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. मुंबई की तर्ज पर अब गौतमबुद्ध नगर जिले में भी डबल डेकर बस चलेंगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़े कदम के तहत सात डबल डेकर बसे नोएडा पहुंच चुकी हैं. इन बसों के आने से यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है. इन बसो का संचालन नोएडा डिपो से किया जाएगा. 

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. मुंबई की तर्ज पर अब गौतमबुद्ध नगर जिले में भी डबल डेकर बस चलेंगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़े कदम के तहत सात डबल डेकर बसे नोएडा पहुंच चुकी हैं. इन बसों के आने से यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है. इन बसो का संचालन नोएडा डिपो से किया जाएगा. 
अधिकारियों के अनुसार जल्द ही नोएडा डिपो से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी. लोगों को लग्जरी बस में सफर करने का एक अच्छा और बेहतर विकल्प भी मिलेगा, हालांकि नोएडा परिवहन विभाग की ओर से अभी इनका किराया निर्धारित नहीं किया गया है.

 

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

एक बस की कितनी होगी क्षमता?
यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया नोएडा में डबल डेकर बसें मुंबई की तर्ज पर चलाई जाएंगी. इन बसों के संचालन से न सिर्फ यात्री क्षमता बढ़ेगी बल्कि ट्रैफिक का दबाव भी कुछ हद तक काम होगा. एक डबल डेकर बस में 60 से अधिक यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी, जिससे कम बसों में ज्यादा यात्रा को सफर की सुविधा मिल सकेगी. उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और वेस्ट नोएडा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रमुख रूटों पर किया जाएगा. इसका उद्देश्य उन इलाकों को सीधी कनेक्टिविटी देना है, जहां लंबे समय से सार्वजनिक वाहन की कमी महसूस की जा रही थी. 

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

कब शुरू होगा संचालन?
मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहले बसों का ट्रायल रन किया जाएगा. ट्रायल के दौरान रूट स्टॉप और यात्रियों की प्रतिक्रिया का आलंकन किया जाएगा. दैनिक यात्रियों को देखते हुए बसों का किराया भी संचालन से पहले ही निर्धारित कर दिया जाएगा, ताकि कम किराए में बेहतर सुविधा मिल सके. इसके बाद सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारी के बाद ही इन बसों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा. उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह बसे आम यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकेंगी.

Read More मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी