Double
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई में मोटर बस सेवा के 100 साल पूरे, पुराने डबल डेकर बसों पर विवाद तेज; हटाने की मांग
Published On
By Online Desk
मुंबई में इस साल मोटर बस सेवा के 100 साल पूरे हो रहे हैं। एक ओर बस प्रेमी पुरानी नॉन-एसी डबल डेकर बसों को विरासत के तौर पर बचाने की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर नागपाड़ा और जेजे फ्लाईओवर के आसपास रहने वाले लोग इन बसों को तुरंत हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये बसें अब उपयोग में नहीं हैं और इलाके में परेशानी का कारण बन रही हैं। ये तीन पुरानी डबल डेकर बसें जेजे फ्लाईओवर के नीचे खड़ी हैं। पहली बस साउथ मुंबई की तरफ से आते हुए पायधोनी जंक्शन पर 'कैफेटेरिया' के नाम से खड़ी है। दूसरी बस मिनारा मस्जिद के पास 'लाइब्रेरी' के रूप में और तीसरी बस जेजे जंक्शन के पास 'आर्ट गैलरी' के रूप में रखी गई है। ये बसें मारोल डिपो की थीं और 15 साल की सेवा पूरी करने के बाद इन्हें सार्वजनिक सेवा से हटा दिया गया था। मुंबई: 3 महीने में दोगुना रिटर्न का झांसा देकर 41 लाख की ठगी, कंपनी के मालिक और बेटों पर FIR दर्ज
Published On
By Online Desk
मुंबई से व्यापार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यवसायी से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 'अल्फा लाइफ आर्च' कंपनी के मालिक जाकिरुद्दीन गफ्फार सैयद और उनके दो बेटों, शेहबाज और जबिल सैयद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता अनीस खान, जो 'अक्फा कॉर्पोरेशन' नामक शिपिंग और मशीनरी रेंटल कंपनी चलाते हैं. पुलिस को बताया कि साल 2024 में उनकी मुलाकात आरोपी जाकिरुद्दीन सैयद से हुई थी. आरोपियों ने शिकायतकर्ता को एक लुभावनी स्कीम बताई, जिसमें निवेश की गई राशि पर अगले 3 महीनों में 50% मुनाफे का वादा किया गया था. आरोपियों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 14 जनवरी 2024 को एक कानूनी अनुबंध किया और 40,00,000 रुपये का व्यावसायिक कर्ज आरटीजीएस के जरिए आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया. तय समय सीमा बीत जाने के बाद जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे और मुनाफे की मांग की, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे. इसी बीच, आरोपियों ने एक 'चिट फंड' में पैसा फंसे होने और उसे निकालने के लिए 'प्रोसेसिंग फीस' के नाम पर 1,03,943 रुपये का एक और चेक ले लिया. इस तरह कुल 41,03,943 रुपये की मूल राशि आरोपियों के पास जमा हो गई. पनवेल : एक फुटओवर ब्रिज वाले इस स्टेशन पर पिछले चार साल में भीड़ डबल हो गई
Published On
By Online Desk
मध्य रेलवे के पनवेल स्टेशन पर तेजी से बढ़ती भीड़ अब यात्रियों के लिए सिरदर्द हो गई है। केवल एक फुटओवर ब्रिज वाले इस स्टेशन पर पिछले चार साल में भीड़ डबल हो गई है। एक्स (एक्स) पर यात्री रविंद्र कलिंबेकर ने पोस्ट कर लिखा कि बुधवार सुबह 9:17 बजे पनवेल-सीएसएमटी ट्रेन लेट होने की वजह से स्टेशन पर भारी भीड़ हो गई। उनका कहना है कि एसी लोकल शुरू होने के बाद से ट्रेनें अक्सर देरी से चल रही हैं। जब ट्रेन समय पर नहीं आती, तो प्लैटफॉर्म पर भीड़ लगातार बढ़ती जाती है और अगली ट्रेन में यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है। नोएडा की सड़कों पर भी दौड़ेंगी मुंबई जैसी 7 लग्जरी डबल डेकर बसें, जेवर से ग्रेनो तक… ऐसा होगा रूट मैप
Published On
By Online Desk
ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. मुंबई की तर्ज पर अब गौतमबुद्ध नगर जिले में भी डबल डेकर बस चलेंगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़े कदम के तहत सात डबल डेकर बसे नोएडा पहुंच चुकी हैं. इन बसों के आने से यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है. इन बसो का संचालन नोएडा डिपो से किया जाएगा. 
