मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे का महाजाम, राज ठाकरे की महाराष्ट्र सरकार से मांग-लोगों का टोल लौटाओ

32-hour traffic jam on Mumbai-Pune Expressway, Raj Thackeray demands Maharashtra government refund toll

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे का महाजाम, राज ठाकरे की महाराष्ट्र सरकार से मांग-लोगों का टोल लौटाओ

महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे का महाजाम लगने पर अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के शुरुआती हमले के बाद अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार को निशाने पर लिया है। राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया है। ठाकरे ने टैफिक जाम की अवधि में वाहनों से वसूले गए टोल टैक्स को लौटाने की मांग की है।

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे का महाजाम लगने पर अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के शुरुआती हमले के बाद अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार को निशाने पर लिया है। राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया है। ठाकरे ने टैफिक जाम की अवधि में वाहनों से वसूले गए टोल टैक्स को लौटाने की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि क्या सरकार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ट्रैफिक जाम से सबक लेगी? ठाकरे ने सरकार ने एक्शन प्लान बनाने की मांग की है। गौरतलब हो कि मंगलवार को शाम करीब 5 बजे घाट सेक्शन में आडोशी सुरंग के पास अत्यधिक ज्वलनशील प्रोपलीन गैस ले जा रहा एक टैंकर पलटने के बाद एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक रुक गया। यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा, मुंबई जाने वाला रास्ता गुरुवार सुबह 32 घंटे बाद ही फिर से खुला। इस दौरान सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा था। 

 

Read More मुंबई: उद्धव सरकार के पुराने आदेश को रद्द करते हुए गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला; भुगतान एकसाथ 

24 साल पुराना है एक्सप्रेसवे: ठाकरे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर राज ठाकरे ने लिखा है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे लगभग 32 घंटे तक पूरी तरह से बंद रहा। यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। और हमेशा की तरह सरकार ने सिर्फ मामले की जांच का आदेश दिया। ऐसी कई घटनाओं के बाद कई जांचें हुई हैं। असली सवाल यह है। क्या सरकार या प्रशासन कभी उनसे कुछ सीखते हैं? उन्होंने पूछा कि क्या प्रशासन के पास आपात स्थिति में सड़कों को जल्दी साफ करने के लिए कोई तैयार एक्शन प्लान है।ठाकरे ने लिखा है कि एक्सप्रेसवे बने 24 साल हो गए हैं। लेकिन इस दौरान, सरकार ने न तो संभावित आपात स्थितियों पर विचार किया और न ही यह सुनिश्चित किया कि सड़क अच्छी क्वालिटी की बनी रहे। ठाकरे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि तेजी और कुशलता से सिर्फ टोल कलेक्शन ही किया गया।

Read More मुंबई : कांग्रेस नेता की एक याचिका पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन

दूसरी बार पलटा खतरनाक गैस वाला टैंकर
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर दूसरी बार पलटा है। पिछले साल भी ऐसी घटना हुई थी।इस बार मंगलवार को शाम करीब 5 बजे घाट सेक्शन में आदोशी सुरंग के पास अत्यधिक ज्वलनशील प्रोपलीन गैस ले जा रहा एक टैंकर पलट गया। राज ठाकरे ने अपनी पोस्ट में कहा है कि आजकल, कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि राज्य के विकास के इंजन मुंबई और पुणे के बीच यात्रा में कितना समय लगेगा। ठाकरे ने मांग की है कि उन्होंने सरकार से जाम के दौरान वसूले गए टोल को वापस करने और चेकपॉइंट्स पर बेवजह रुकावटें पैदा किए बिना, ऐसी ही घटनाओं में तुरंत समाधान के लिए एक पब्लिक एक्शन प्लान तैयार करने का आग्रह किया। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, भारत का पहला 6-लेन कंक्रीट, एक्सेस-कंट्रोल्ड टोल एक्सप्रेसवे है, जो 94.5 किमी लंबा है और मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई और पुणे को जोड़ता है। इस बनाने का श्रेय नितिन गडकरी को दिया जाता है।

Read More ठाणे : शिवसेना यूबीटी विधायक सुनील राउत के खिलाफ मामला दर्ज...