Raj
Mumbai 

मुंबई : मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने बिना नाम लिए अमित शाह पर बोला हमला, पांच पॉइंट में समझिए मुद्दे

मुंबई : मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने बिना नाम लिए अमित शाह पर बोला हमला, पांच पॉइंट में समझिए मुद्दे नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली से मुंबई तक शुरू युवाओं के आंदोलन के जरिए विपक्षी पार्टियां सरकार को निशाना बना रही हैं। महाराष्ट्र निर्माण सेना ( मनसे ) अध्यक्ष राज ठाकरे ने दिल्ली में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाबदेही लेने को कहा है।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर हमला, बोले- ‘मिमिक्री आर्टिस्ट’

मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर हमला, बोले- ‘मिमिक्री आर्टिस्ट’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में अपने "भाड़े के टट्टू" वाले बयान को दोहराया। उन्होंने भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' में रुकावट के बारे में अफवाहें फैलाने वालों की कड़ी आलोचना की और उन्हें "भटका गर्दभ" (भटकते हुए गधे) और "सुपारीबाज़" (कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले गुर्गे) कहा। शुक्रवार को विधानसभा को संबोधित करते हुए, सीएम फडणवीस ने कहा कि यह कहना कि "7,000 करोड़ रुपये बर्बाद हो गए" - एक झूठी खबर फैलाना है और यह महाराष्ट्र का अपमान है।
Read More...
Maharashtra 

पुणे : राज ठाकरे का बड़ा बयान, जनसंख्या नियंत्रण कानून की उठाई मांग

पुणे : राज ठाकरे का बड़ा बयान, जनसंख्या नियंत्रण कानून की उठाई मांग आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई अहम मुद्दों पर तत्काल कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में जल्द से जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाना चाहिए, ताकि सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित हो सके। राज ठाकरे ने अपने संबोधन में जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि बढ़ती जनसंख्या देश के संसाधनों पर दबाव डाल रही है, इसलिए इस दिशा में सख्त कानून बनाना समय की मांग है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : ईरान को समर्थन न देने से भारत को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा: राज ठाकरे

मुंबई : ईरान को समर्थन न देने से भारत को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा: राज ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा ईरान को समर्थन न देने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ईरान लंबे समय से भारत का सहयोगी रहा है, खासकर जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील मुद्दे पर। उन्होंने चेतावनी दी कि एक भरोसेमंद सहयोगी का साथ न देने से भारत को गंभीर कूटनीतिक और आर्थिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में गुड़ी पड़वा के अवसर पर दिए अपने भाषण में ठाकरे ने यह बात कही।
Read More...

Advertisement