मुंबई : जल्द शुरू होगा मुंबई फिल्म फेस्टिवल, नॉन-फीचर फिल्ममेकर्स को दिया गया न्योता; होंगे ये खास प्रोग्राम

Mumbai: Mumbai Film Festival to begin soon, non-feature filmmakers invited; special programs to be held

मुंबई : जल्द शुरू होगा मुंबई फिल्म फेस्टिवल, नॉन-फीचर फिल्ममेकर्स को दिया गया न्योता; होंगे ये खास प्रोग्राम

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल साल 2026 में अपने 19वें एडिशन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फेस्टिवल को नॉन-फीचर सिनेमा के सबसे मशहूर फेस्टिवल्स में से एक माना जाता है। इस एडिशन के लिए सबमिशन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गए हैं। इसमें भारत समेत दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं को अपनी डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्मों और एनिमेशन फिल्मों को पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मुंबई : इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल साल 2026 में अपने 19वें एडिशन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फेस्टिवल को नॉन-फीचर सिनेमा के सबसे मशहूर फेस्टिवल्स में से एक माना जाता है। इस एडिशन के लिए सबमिशन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गए हैं। इसमें भारत समेत दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं को अपनी डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्मों और एनिमेशन फिल्मों को पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

Read More मुंबई:  अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाही; अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

फिल्म बनाने वालों को एक साथ लाता है फेस्टिवल
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अब एक मशहूर ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया है। यह अपनी सार्थक कहानियों के लिए जाना जाता है। यह फेस्टिवल ऐसी फिल्में दिखाकर सबसे अलग पहचान बनाता है, जो सिनेमा के नए नजरियों को दिखाती हैं। यह दुनिया भर से फिल्म बनाने वालों, छात्रों, समीक्षकों और सिनेमा प्रेमियों को एक साथ लाता है।

Read More मुलुंड म्हाडा कॉलोनी के रहिवासी को पानी की किल्लत

वैकल्पिक सिनेमा को बढ़ावा देता है फेस्टिवल
नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित, मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल लंबे समय से वैकल्पिक सिनेमा को बढ़ावा देता रहा है। यह उन फिल्म बनाने वालों का समर्थन करता है, जो कहानी कहने के पारंपरिक तरीकों से हटकर कुछ नया करते हैं।

Read More मुंबई में काला पानी मनपा दे रही लोगों को दूषित पानी

सिनेमा को बातचीत करने का जरिया मानते हैं
2026 के एडिशन के लिए फिल्मों की एंट्री शुरू हो गई है। मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, 'मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हमेशा से उन फिल्म बनाने वालों के लिए एक प्लेटफॉर्म रहा है, जो सिनेमा को बातचीत करने का एक शक्तिशाली जरिया मानते हैं।' फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा, यह फेस्टिवल पैनल चर्चाएं, वर्कशॉप और इंटरैक्टिव सेशन भी आयोजित करता है।

Read More बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News