मुंबई : अधिकारी बनकर बसों से मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार

Mumbai: Gang posing as officers to steal mobile phones from buses busted, 2 criminals arrested

मुंबई : अधिकारी बनकर बसों से मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार

दफ्तर जाने वाले अधिकारी बनकर बस यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर मोबाइल चोर गिरोह का मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ में आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है. बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र आव्हाड ने बताया कि 28 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8:30 से 8:45 बजे के बीच गोरेगांव पश्चिम स्थित ओशिवारा बस डिपो से चलने वाली बस नंबर 464 में एक महिला यात्री के पर्स से रेडमी मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली थी.

मुंबई : दफ्तर जाने वाले अधिकारी बनकर बस यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर मोबाइल चोर गिरोह का मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ में आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है. बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र आव्हाड ने बताया कि 28 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8:30 से 8:45 बजे के बीच गोरेगांव पश्चिम स्थित ओशिवारा बस डिपो से चलने वाली बस नंबर 464 में एक महिला यात्री के पर्स से रेडमी मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली थी.

 

Read More मुंबई: 23 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; 30 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. घटनास्थल और बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को संदिग्धों का सुराग मिला, जिसके बाद उनके ठिकानों पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Read More उत्तर मुंबई में कोई नई झुग्गी बस्ती नहीं बनने दी जाएगी - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

हाथ में फाइल लेकर करते थे चोरी
पूछताछ में इस गैंग के काम करने का अनोखा और शातिर तरीका सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य मोबाइल चोरी करने से पहले हाथ में एक फाइल लेकर किसी हाई-प्रोफाइल अधिकारी की तरह बस स्टैंड पर खड़े रहते थे. जैसे ही कोई महिला या यात्री बस में चढ़ने लगता, फाइल पकड़ा हुआ आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर बड़ी सफाई से मोबाइल निकाल लेता और तुरंत अपने पीछे खड़े दूसरे साथी को थमा देता था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद एक सामान्य नागरिक की तरह वहीं खड़ा रहता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो.

Read More घाटकोपर पंत नगर पुलिस ने सोसायटी के पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की

आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस ने इस मामले में जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है. श्रीकांत प्रविणचंद्र दामानी (55 वर्ष): निवासी मालाड पश्चिम, आलम नजीर खान (40 वर्ष): मूल निवासी उत्तर प्रदेश

Read More मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी श्रीकांत दामानी एक आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ मुंबई के डी.बी. मार्ग, बोरीवली, भोईवाड़ा, डिंडोशी, मेघवाड़ी, कांदिवली, पायधुनी और बांगुर नगर पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ बोरीवली रेलवे पुलिस में भी चोरी के कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में बांगुर नगर पुलिस की क्राइम टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि मुंबई में उनके द्वारा की गई अन्य मोबाइल चोरी की घटनाओं का भी पता लगाया जा सके.

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News