मुंबई : अखिलेश यादव ने एक्टर सलमान खान से की मुलाकात, पिता सलीम खान का पूछा हाल

Mumbai: Akhilesh Yadav met actor Salman Khan and enquired about his father Salim Khan's health.

मुंबई : अखिलेश यादव ने एक्टर सलमान खान से की मुलाकात, पिता सलीम खान का पूछा हाल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुलाक़ात की, सपा मुखिया देर शाम को सलमान खान के घर पहुंचे और उनके पिता सलीम खान के स्वास्थ्य की जानकारी लीं. सलीम खान ख़राब तबीयत के चलते अस्पताली में भर्ती हैं. सपा मुखिया ने इस मुलाक़ात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं. 

मुंबई : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुलाक़ात की, सपा मुखिया देर शाम को सलमान खान के घर पहुंचे और उनके पिता सलीम खान के स्वास्थ्य की जानकारी लीं. सलीम खान ख़राब तबीयत के चलते अस्पताली में भर्ती हैं. सपा मुखिया ने इस मुलाक़ात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं. 

 

Read More भायंदर में  पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल मुंबई में आयोजित क्रिएटिव इकॉनोमी समिट में शामिल होने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी बात भी रखी. समिट के बाद अखिलेश यादव फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. हालांकि इस दौरान उनकी मुलाक़ात सलमान खान के पिता सलीम खान से नहीं हुई है. उन्होंने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं और इसके साथ कैप्शन में लिखा- 'मुंबई मिलन!' 

Read More मुंबई: गोरेगांव इलाके में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म 

अभिनेता सलमान खान से मिले अखिलेश यादव 
सलमान खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से भी बात की और बताया कि वो अभिनेता के पिता की तबीयत की जानकारी लेने आए थे. उन्होंने उम्मीद जताई कि वो जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे. अखिलेश यादव ने कहा- "मैं उनके (सलमान खान) पिताजी से तो नहीं मिला हूं क्योंकि वो अस्पताल में थे. लेकिन, उनके स्वास्थ्य के बारे में मैंने सलमान खान जी से पूछा और उनकी जानकारी ली. हमें उम्मीद है कि वो बहुत जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे. 

Read More  मुंबई : अवैध रूप से भारत में कार इम्पोर्ट के आरोप; महिला के खि़लाफ़ 1996 से लंबित केस रद्द

रविवार को मुंबई दौरे पर रहे अखिलेश यादव
इससे पहले क्रिएटिव इकॉनोमी समिट में अखिलेश यादव ने मंच को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में सपा सरकार की उपलब्धियां बताई. उन्होंने कहा कि  यूपी मेट्रो रेल का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो मेट्रो हमारे मेनिफेस्टो प्लान में नहीं था. लेकिन, हमने समय की जरुरत को देखते हुए उसे बनवाया. 

Read More मुंबई हवाईअड्डे पर 3.67 करोड़ का सोना जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

सपा अध्यक्ष ने इस दौरान महाकुंभ में सिलेंडरों की व्यवस्था से लेकर गोमती रिवर फ्रंट, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का भी जिक्र किया. अखिलेश यादव ने यहां से ये भी ऐलान किया कि सपा चार राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News