नवी मुंबई : ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की युवती और उसके प्रेमी ने कर दी हत्या

Navi Mumbai: A young woman and her lover killed a cab driver who blackmailed them for sex

नवी मुंबई : ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की युवती और उसके प्रेमी ने कर दी हत्या

नवी मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती और उसके प्रेमी ने एक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की हथौड़े से कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छह अप्रैल को आरोपी युगल ने अहिल्या नगर जिले के संगमनेर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

नवी मुंबई : नवी मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती और उसके प्रेमी ने एक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की हथौड़े से कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छह अप्रैल को आरोपी युगल ने अहिल्या नगर जिले के संगमनेर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 

Read More मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नवी मुंबई पुलिस को हत्या के बारे में सूचित किया गया। अधिकारी ने बताचा कि मृतक की पहचान सुरेंद्र पांडे (43) के रूप में हुई है, जो आरोपी युवती रिया सरकनीसिंह का कैब चालक था। उन्होंने बताया कि मूल रूप से पंजाब की रहने वाली रिया हाल ही में नवी मुंबई के उल्वे में रहने आई थी।

Read More मुंबई: गर्भवती महिला की मौत  के बाद जांच के लिए समिति के गठन की घोषणा

अधिकारी ने बताया कि रिया को एक निजी फर्म में नौकरी मिल गई थी, जहां उसकी मुलाकात विशाल शिंदे (21) से हुई। उन्होंने बताया कि रिया जब रहने के लिए जगह तलाश कर रही थी, तो पांडे ने इसमें उसकी मदद की थी।

Read More ठाणे : भतसा नदी में एक लड़के समेत तीन लोग डूब गए