ठाणे : अंबरनाथ में अवैध जुआ अड्डों का जाल, पुलिस पर लगे संरक्षण देने के गंभीर आरोप, पैंथर सेना ने दी चेतावनी

Thane: Illegal gambling dens abound in Ambernath, police face serious allegations of patronage; Panther Sena issues warning

ठाणे : अंबरनाथ में अवैध जुआ अड्डों का जाल, पुलिस पर लगे संरक्षण देने के गंभीर आरोप, पैंथर सेना ने दी चेतावनी

ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में अवैध मटका और जुआ अड्डों के बढ़ते कारोबार ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। लंबे समय से चल रहे इन अवैध धंधों पर हाल ही में अंबरनाथ पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन अब यह कार्रवाई विवादों के घेरे में आ गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और ‘अखिल भारतीय पैंथर सेना’ ने पुलिस प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि यह छापेमारी महज एक ‘दिखावा’ है।

ठाणे : ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में अवैध मटका और जुआ अड्डों के बढ़ते कारोबार ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। लंबे समय से चल रहे इन अवैध धंधों पर हाल ही में अंबरनाथ पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन अब यह कार्रवाई विवादों के घेरे में आ गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और ‘अखिल भारतीय पैंथर सेना’ ने पुलिस प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि यह छापेमारी महज एक ‘दिखावा’ है।

 

Read More ठाणे में खतरनाक पेड़ों की होगी कटाई... 6000 से ज्यादा शाखाओं की होगी छंटाई, मनपा करेगी डेढ़ करोड़ खर्च 

स्कूलों के पास चल रहा है ‘मौत का खेल’
अखिल भारतीय पैंथर सेना के शहर अध्यक्ष संजय प्रसाद के अनुसार, अंबरनाथ के पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में जुआ माफिया सक्रिय हैं। पूर्वी क्षेत्र में कपिला बार और पश्चिमी क्षेत्र में स्टेशन परिसर सहित संजय नगर स्थित टीवीएम स्कूल के पास खुलेआम मटका स्टैंड चल रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये अड्डे स्कूलों के ठीक बगल में स्थित हैं, जिससे छात्रों के भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा पीढ़ी तेजी से इस दलदल में फंस रही है।

Read More मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 

‘दिखावे की छापेमारी’ पर उठे सवाल
संगठन के तेजस सरवडे ने आरोप लगाया कि अंबरनाथ पुलिस को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जब दबाव बढ़ा और पुलिस आयुक्त कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। हालांकि, सरवडे का दावा है कि बुधवार को जो कार्रवाई हुई, वह केवल कागजों तक सीमित थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कुछ ही घंटों में रिहा कर दिया गया और गुरुवार को वही जुआ अड्डे फिर से गुलजार नजर आए।

Read More मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया

आंदोलन की चेतावनी
जुआ अड्डों के कारण कई मेहनतकश परिवार बर्बाद हो रहे हैं। आर्थिक तंगी और घरेलू कलह के मामले बढ़ रहे हैं। पैंथर सेना ने प्रशासन को वीडियो सबूत भी सौंपे हैं। संगठन ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर इन अड्डों को स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया, तो वे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू करेंगे।

Read More पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News