entire
Mumbai 

मुंबई में कमजोर पड़ा मानसून, पूरे सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना नहीं, जानें मौसम का पूरा हाल-चाल

मुंबई में कमजोर पड़ा मानसून, पूरे सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना नहीं, जानें मौसम का पूरा हाल-चाल जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। इस दौरान शहर में 1,140.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो जुलाई के सामान्य मासिक औसत 919.9 मिमी से भी काफी अधिक है। लेकिन इस भारी बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आया है। पिछले चार दिनों से मुंबई में लगभग बारिश नहीं हुई है और मानसून की गतिविधियां काफी कमजोर पड़ गई हैं। मौसम के मौजूदा संकेत बताते हैं कि अगले 10 दिनों या उससे भी अधिक समय तक मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना बहुत कम है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : मालवणी की चॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

मुंबई : मालवणी की चॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है। यहां मलाड इलाके में मंगलवार को सुबह अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के लोग एकदम से सहम गए। कुछ देर तक तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। इस घटना में छह लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : सुविधा केंद्रों से मुंबई चकाचक, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- पूरे महाराष्ट्र में लागू होगा मॉडल

मुंबई : सुविधा केंद्रों से मुंबई चकाचक, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- पूरे महाराष्ट्र में लागू होगा मॉडल मुंबई महानगर क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य क्रांति लाने वाली ‘सुविधा केंद्र’ पहल ने शहर की झुग्गी-झोंपड़ी बस्तियों की तस्वीर बदल दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पथप्रदर्शक योजना की सफलता को रेखांकित करते हुए इसकी सराहना की है और इसे पूरे शहरी महाराष्ट्र के लिए एक आदर्श मॉडल घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह पहल न केवल शहरी स्वच्छता सुनिश्चित कर रही है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता का एक नया मानक स्थापित कर रही है।
Read More...
National 

मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना का पूरा खंड 2029 तक चालू हो जाएगा - अश्विनी वैष्णव

मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना का पूरा खंड 2029 तक चालू हो जाएगा - अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना का पूरा खंड 2029 तक चालू हो जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए, अश्विनी वैष्णव ने कहा, भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का 50 किलोमीटर का हिस्सा सूरत और गुजरात के फिल्मोरा के बीच 2027 में शुरू होगा। और 2029 तक, मुंबई और अहमदाबाद के बीच का पूरा खंड चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरू होने के बाद, बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी लगभग 2 घंटे सात मिनट में तय करेगी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।
Read More...

Advertisement