मुंबई : IIM मुंबई ने लॉन्च किया 4 साल का UG कोर्स, देगा डिजिटल साइंस एंड बिजनेस में बैचलर डिग्री

Mumbai: IIM Mumbai has launched a 4-year undergraduate course, offering a Bachelor's degree in Digital Science and Business.

मुंबई : IIM मुंबई ने लॉन्च किया 4 साल का UG कोर्स, देगा डिजिटल साइंस एंड बिजनेस में बैचलर डिग्री

आईआईएम बैंगलोर के बाद अब आईआईएम मुंबई ने भी अपने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम लॉन्च कर दिए हैं. संस्थान डिजिटल साइंस एंड बिजनेस मैनेजमेंट में चार साल का बैचलर प्रोग्राम ऑफर कर रहा है. इस कोर्स को भारत के युवाओं को भविष्य के काम के लिए जरूरी एडवांस्ड डिजिटल और मैनेजेरियल क्षमताओं से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है.

मुंबई : आईआईएम बैंगलोर के बाद अब आईआईएम मुंबई ने भी अपने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम लॉन्च कर दिए हैं. संस्थान डिजिटल साइंस एंड बिजनेस मैनेजमेंट में चार साल का बैचलर प्रोग्राम ऑफर कर रहा है. इस कोर्स को भारत के युवाओं को भविष्य के काम के लिए जरूरी एडवांस्ड डिजिटल और मैनेजेरियल क्षमताओं से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है.

 

Read More महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जीबीएस रोगियों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए

आईआईएम मुंबई के अनुसार, यह कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजें, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और रोबोटिक्स जैसी उभरती टेक्नोलॉजी को ऑपरेशन्स, मार्केटिंग, फाइनेंस और मैन्यूफैक्चरिंग जैसे मुख्य मैनेजमेंट डोमेन के साथ मिलता है. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाकर डिज़ाइन किया गया यह प्रोग्राम कई एंट्री और एग्जिट ऑप्शन के ज़रिए फ्लेक्सिबिलिटी देता है, जिससे यह समावेशी और भविष्य-उन्मुख बनता है.

Read More पुणे : जीबीएस के बढ़ते मामलों की निगरानी और प्रबंधन में राज्य की सहायता के लिए विशेषज्ञों की सात सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम तैनात

अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम आईआईएम मुंबई के पुणे कैंपस से चलाया जाएगा. यह मेन कैंपस का एक्सटेंशन होगा. पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस काम के लिए एक बिल्डिंग देने पर सहमति जताई है, जिसे ऑपरेशनल और एकेडमिक स्टैंडर्ड्स को पूरा करने के लिए रेनोवेट किया जाएगा.

Read More मुंबई के निवासियों को धारावी में अडानी समूह द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए फंड देने के लिए मजबूर किया जा रहा है - आदित्य ठाकरे

इस फैसिलिटी में बैचलर प्रोग्राम से जुड़ी टीचिंग और एकेडमिक एक्टिविटीज़ होंगी. IIM मुंबई ने कहा कि पुणे कैंपस संस्थान को अपने एकेडमिक स्टैंडर्ड्स और इंस्टीट्यूशनल वैल्यूज़ को बनाए रखते हुए क्वालिटी वाली अंडरग्रेजुएट शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा.

Read More नासिक  में 18 वर्षीय महिला के साथ उसके जीजा और दो अन्य लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई