मुंबई: झटका मीट बेचने वाले दुकानदारों को सर्टिफिकेट - नितेश राणे 

Mumbai: Certificate to shopkeepers selling Jhatka meat - Nitesh Rane

मुंबई: झटका मीट बेचने वाले दुकानदारों को सर्टिफिकेट - नितेश राणे 

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. बीजेपी नेता ने मल्हार सर्टिफिकेशन डॉट कॉम लॉन्च किया है. इस डोमेन से झटका मीट बेचने वाले दुकानदारों को सर्टिफिकेट मिलेगा. बीजेपी नेता नितेश राणे ने बताया, "मल्हार सर्टिफिकेशन डॉट कॉम वेबसाइट हम लोगों ने लॉन्च किया है. इसमें लोगों को हलाल का मीट नहीं मिलेगी. कोई मिलावट भी नहीं होगा. हिंदू समुदाय के लोगों को सिर्फ झटका मीट ही मिलेगी.

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. बीजेपी नेता ने मल्हार सर्टिफिकेशन डॉट कॉम लॉन्च किया है. इस डोमेन से झटका मीट बेचने वाले दुकानदारों को सर्टिफिकेट मिलेगा. बीजेपी नेता नितेश राणे ने बताया, "मल्हार सर्टिफिकेशन डॉट कॉम वेबसाइट हम लोगों ने लॉन्च किया है. इसमें लोगों को हलाल का मीट नहीं मिलेगी. कोई मिलावट भी नहीं होगा. हिंदू समुदाय के लोगों को सिर्फ झटका मीट ही मिलेगी. हमारा विश्वास है कि इस पहल से हिंदू समाज को कोई भी गलत तरीके का मटन खाने को नहीं मिलेगा."

उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों से अपील की कि मल्हार सर्टिफिकेशन डॉट कॉम वेबसाइट पर जाएं, "यहां पर उन दुकानों की जानकारी मिलेगी, जो हिंदू समाज के लोगों के लिए उपयोग करने के लायक होगा. सिर्फ इन्हीं दुकानों से मटन खरीदकर हिंदुओं की ताकत बढ़ानी चाहिए." 
नितेश राणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आज हमने महाराष्ट्र में हिंदू समुदाय के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इस अवसर पर मल्हार सर्टिफिकेशन डॉट कॉम का शुभारंभ किया गया. मल्हार प्रमाणीकरण के माध्यम से, हमें अपनी मटन दुकान खोलने की सुविधा मिलेगी. इसे बेचने वाला हिंदू होगा. मांस (मीट) में कहीं भी कोई मिलावट नहीं होगी."  

Read More महाराष्ट्रः पटरी में फंसा ट्रक, लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा बचा

राज ठाकरे के बयान पर नितेश राणे का पलटवार
गौरतलब है कि इससे पहले नितेश राणे ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा प्रयागराज में हाल ही में संपन्न महाकुंभ को लेकर विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी. दरअसल, राज ठाकरे ने रविवार को कहा था कि वे गंगा के पानी को न छू सकते हैं और न ही पी सकते हैं, क्योंकि इतने लोगों के स्नान करने के बाद यह पानी साफ नहीं हो सकता है. इस पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा था कि राज ठाकरे को पीएम मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'नमो गंगे' सफाई अभियान की पूरी जानकारी नहीं है. राणे ने कहा था कि कोई भी व्यक्ति हिंदू धर्म का अपमान करने का अधिकार नहीं रखता है.

Read More महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे और अजित पवार की पार्टी टूट जाएगी - सांसद संजय राउत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई