मुंबई कलेक्टर बनते ही बदल डाला सिस्टम, मॉर्डन सेतु को लेकर चर्चा में आईएएस सौरभ कटियार

IAS Saurabh Katiyar, who became Mumbai Collector, changed the system and is in the news for his Modern Bridge project.

मुंबई कलेक्टर बनते ही बदल डाला सिस्टम, मॉर्डन सेतु को लेकर चर्चा में आईएएस सौरभ कटियार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले साल मई में आठ आईएएस ऑफिसर्स का तबादला किया था। तब 2016 बैच के अधिकारी सौरभ कटियार को अमरावती से बुलाकर मुंबई उपनगर जिले का कलेक्टर बनाया था। महाराष्ट्र के युवा आईएएस में शामिल सौरभ कटियार ने सीएम फडणवीस की उम्मीद के अनुसार 9 महीने जिले के सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। सौरभ कटियार ने मॉडर्न गवर्नेंस के तहत 'मॉडर्न सेतु' इनीशिएटिव शुरू किया है। यह एक कॉम्प्रिहेंसिव सर्विस डिलीवरी इकोसिस्टम है।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले साल मई में आठ आईएएस ऑफिसर्स का तबादला किया था। तब 2016 बैच के अधिकारी सौरभ कटियार को अमरावती से बुलाकर मुंबई उपनगर जिले का कलेक्टर बनाया था। महाराष्ट्र के युवा आईएएस में शामिल सौरभ कटियार ने सीएम फडणवीस की उम्मीद के अनुसार 9 महीने जिले के सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। सौरभ कटियार ने मॉडर्न गवर्नेंस के तहत 'मॉडर्न सेतु' इनीशिएटिव शुरू किया है। यह एक कॉम्प्रिहेंसिव सर्विस डिलीवरी इकोसिस्टम है। जिसे ट्रेडिशनल ऑफिस सिस्टम को हाई-परफॉर्मेंस गवर्नेंस मॉडल में मॉडर्न बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। कटियार की इस पहल से लोगों को काफी सहूलियत हो रही है, उनका समय भी बच रहा है। उनकी इस पहल की काफी सराहना भी हो रही है।
 
 
'मॉडर्न गवर्नेंस' के लिए मॉडर्न सेतु
मुंबई सबअर्बन जिला सबसे ज्यादा आबादी वाले जिलों में से एक है। यह फाइनेंशियल कैपिटल का एक अहम हिस्सा है। हर दिन लाखों नागरिक सर्टिफिकेट, डॉक्यूमेंट और जरूरी सर्विस के लिए सरकारी ऑफिस जाते हैं। कटियार ने कॉर्पोरेट-ग्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर को व्हाट्सएप ऑटोमेशन और मोबाइल सेतु आउटरीच जैसे एडवांस्ड डिजिटल सॉल्यूशंस के साथ इंटीग्रेट करके मॉडर्न सेतु की पहल शुरू की है। इससे नागरिकों का समय बच रहा है। सिस्टम की एक्सेसिबिलिटी बढ़ गई है। इतना ही नहीं ओवरऑल एक्सपीरियंस भी बेहतर हो गया।
 
फडणवीस ने सौंपी थी बड़ी जिम्मेदारी
महाराष्ट्र कैडर के युवा आईएएस अधिकारी सौरभ कटियार को सीएम फडणवीस ने मुंबई बुलाकर बड़ा प्रमोशन दिया था। तब सौरभ कटियार ने राजेंद्र क्षीरसागर की जगह ली थी। सौरभ कटियार मुंबई के जिस क्षेत्र को बतौर कलेक्टर संभालते हैं। उनमें कुर्ला, अंधेरी, बोरीवली सब डिवीजन शामिल हैं। सौरभ कटियार बतौर अमरावती कलेक्टर ही मुख्यमंत्री फडणवीस की नजर में आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों से ही प्रशासकीय गतिमानता पुरस्कार हासिल किया था। अब मुंबई उपनगर जिला कलेक्टर के तौर पर सौरभ कटियार फिर सुर्खियों में हैं। सौरभ कटियार ने पिछले दिनों मुंबई के प्रभारी मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की मौजूदगी में एक टास्क हाथ में लिया था। इसमें उन्होंने एक साल में मुंबई की 500 एकड़ सरकारी जमीन को मुक्त कराने का लक्ष्य तय किया है। यह जमीन अभी भू-माफिया के कब्जे में है। इस जमीन आम मुंबईकर के लिए सुविधाएं विकसित करने में किया जाएगा।
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार
मुंबई कलेक्टर बनते ही बदल डाला सिस्टम, मॉर्डन सेतु को लेकर चर्चा में आईएएस सौरभ कटियार
मुंबई : 3 महीने में दोगुना रिटर्न का झांसा देकर 41 लाख की ठगी, कंपनी के मालिक और बेटों पर प्राथमिकी दर्ज
मुंबई: युवती पर नाबालिग लड़के के अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप
मुंबई : रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी कानून का हो रहा उल्लंघन, फोरम फॉर पीपल्स कलेक्टिव एफर्ट्स का दावा- सालाना रिपोर्ट नहीं हो रही जारी
मुंबई : पॉड टैक्सी की तैयारी, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रजेंटेशन के बाद साझा किया बड़ा अपडेट, जानें सबकुछ