मीरा भाईंदर की लेडी डॉन गुलशन ताशे की बहू ने लगाए जबरन धर्मांतरण और रेप के आरोप, मुंबई में एफआईआर

Mira Bhayander's lady don Gulshan Tashe's daughter-in-law alleges forced conversion and rape, duty in Mumbai

मीरा भाईंदर की लेडी डॉन गुलशन ताशे की बहू ने लगाए जबरन धर्मांतरण और रेप के आरोप, मुंबई में एफआईआर

मीरा-भाइंदर में 'लेडी डॉन' के नाम से चर्चित गुलशन ताशे (पटेल) का परिवार एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। गुलशन ताशे की हिंदू बहू ने अपने पति सहित सास- ससुर पर जबरन धर्म परिवर्तन, बलात्कार, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति आतिफ ताशे, सास गुलशन ताशे और ससुर आरिफ ताशे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। 

मुंबई : मीरा-भाइंदर में 'लेडी डॉन' के नाम से चर्चित गुलशन ताशे (पटेल) का परिवार एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। गुलशन ताशे की हिंदू बहू ने अपने पति सहित सास- ससुर पर जबरन धर्म परिवर्तन, बलात्कार, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति आतिफ ताशे, सास गुलशन ताशे और ससुर आरिफ ताशे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही उस पर नमाज पढ़ने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जाता रहा। आरोप है कि इनकार करनेपर उसके साथ मारपीट, गाली- गलौज और मानसिक प्रताड़ना की गई।

 

Read More मुंबई : आम जनता के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं लावारिस पड़े वाहन 

जबरन इस्लाम कुबूल करवाने का आरोप
पीड़िता ने यह भी दावा किया कि विवाह बाद में उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। शिकायत में पति पर बलात्कार और शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने उसे गर्भपात के लिए जिम्मेदार है, जिससे उसे शारीरिक और मानसिक रूप से गहरा आघात
पहुंचा। 

Read More मुंबई: कई जगहों पर एफडीए ने छापेमारी कर लाखों रुपये का एनालॉग पनीर जब्त किया 

गुलशन परिवार पर कई केस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता का विस्तृत बबान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है। परिवार पर कई मामले दर्ज गुलशन ताशे और उसका परिवार पहले से ही आपराधिक मामलों के कारण कुख्यात रहा है। गुलशन और उसके परिवार पर अपहरण, हत्या के प्रयास, हफ्ता बसूली, जमीन कब्जा और मकोका जैसे गंभीर अपराधों सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं।

Read More मुंबई : पासपोर्ट में गलत जन्म तारीख दर्ज करवाई; एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू