मुंबई : वायरल बेबी मंकी ‘पंच’ बना मुंबई पुलिस का मैसेज एंबेसडर, 112 हेल्पलाइन के लिए चलाई मुहिम
Mumbai: Viral baby monkey 'Punch' becomes Mumbai Police's message ambassador, campaign launched for 112 helpline
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जापान का बेबी मंकी पंच अब मुंबई पुलिस के लिए एक खास सामाजिक संदेश फैलाने में मदद कर रहा है। Mumbai Police ने बेबी मंकी ‘पंच’ की तस्वीर शेयर कर लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के बारे में जागरूक किया है। मुंबई पुलिस ने पोस्ट में लिखा — “समझदारी से काम लें, बुराई की रिपोर्ट करें” और साथ में हैशटैग #JustPunchIn112 और #WiseMonkeyAdvise का इस्तेमाल किया। बंदर के नाम ‘पंच’ को 112 नंबर से जोड़कर किया गया यह शब्दों का खेल लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा।
मुंबई : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जापान का बेबी मंकी पंच अब मुंबई पुलिस के लिए एक खास सामाजिक संदेश फैलाने में मदद कर रहा है। Mumbai Police ने बेबी मंकी ‘पंच’ की तस्वीर शेयर कर लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के बारे में जागरूक किया है। मुंबई पुलिस ने पोस्ट में लिखा — “समझदारी से काम लें, बुराई की रिपोर्ट करें” और साथ में हैशटैग #JustPunchIn112 और #WiseMonkeyAdvise का इस्तेमाल किया। बंदर के नाम ‘पंच’ को 112 नंबर से जोड़कर किया गया यह शब्दों का खेल लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा।
क्या है 112 हेल्पलाइन?
मुंबई पुलिस ने बताया कि 112 एक राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन है, जो पूरे भारत में काम करती है। इस नंबर पर आप: फोन कॉल, एसएमएस, ईमेल, पैनिक बटन या ‘112 इंडिया’ मोबाइल ऐप के जरिए मदद मांग सकते हैं। यह सेवा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है।
कौन है बेबी मंकी ‘पंच’?
यह छोटा बंदर जापान के Ichikawa City Zoo में रहता है। उसका असली नाम पांची-कुन है। उसका जन्म पिछले साल जुलाई में हुआ था, लेकिन जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, वह बार-बार बड़े बंदरों के पास जाकर उनसे घुलने-मिलने की कोशिश करता था। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का ध्यान उस बेबी मंकी पर गया।
सोशल मीडिया ट्रेंड का सकारात्मक इस्तेमाल
मुंबई पुलिस ने बेबी मंकी पंच के जरिए एक अच्छा मैसेज दिया। पंच की तस्वीर के जरिए उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें। मुंबई पुलिस की यह क्रिएटिविटी बताती है कि सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स को सकारात्मक और जागरूकता फैलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


