मुंबई : आपका चालान बकाया है, लाइसेंस निलंबित होने वाला है; फर्जी ई-चालान लिंक के जरिए आम नागरिकों की जेब पर सीधा डाका

Mumbai: Your challan is pending, your license is about to be suspended; fake e-challan links are a direct robbery of ordinary citizens' pockets.

मुंबई : आपका चालान बकाया है, लाइसेंस निलंबित होने वाला है; फर्जी ई-चालान लिंक के जरिए आम नागरिकों की जेब पर सीधा डाका

राज्य में वाहन चालकों और मालिकों को ठगने का नया खेल जोरों पर है। बनावटी वेबसाइटों, नकली मोबाइल ऐप और फर्जी ई-चालान लिंक के जरिए आम नागरिकों की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। ‘आपका चालान बकाया है’, ‘लाइसेंस निलंबित होने वाला है’ जैसे डर पैदा करने वाले संदेश भेजकर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। एक क्लिक करते ही बैंक खातों की जानकारी, ओटीपी और निजी डाटा साइबर ठगों के हाथ लग रहा है।

 

मुंबई : राज्य में वाहन चालकों और मालिकों को ठगने का नया खेल जोरों पर है। बनावटी वेबसाइटों, नकली मोबाइल ऐप और फर्जी ई-चालान लिंक के जरिए आम नागरिकों की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। ‘आपका चालान बकाया है’, ‘लाइसेंस निलंबित होने वाला है’ जैसे डर पैदा करने वाले संदेश भेजकर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। एक क्लिक करते ही बैंक खातों की जानकारी, ओटीपी और निजी डाटा साइबर ठगों के हाथ लग रहा है।

 

Read More मुंबई: सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में जांच शुरू की

परिवहन विभाग ने इस बढ़ती ठगी पर गंभीर चिंता जताते हुए नागरिकों को सख्त चेतावनी दी है। विभाग ने साफ कहा है कि परिवहन विभाग या आरटीओ कभी भी व्हाट्सऐप या एसएमएस के जरिए सीधे भुगतान लिंक नहीं भेजता। इसके बावजूद ठग सरकारी भाषा और लोगो का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सर्विसेस, एपीके, एम परिवहन अपडेट, एपीके, जैसे नामों वाली संदिग्ध फाइलें भेजकर मोबाइल में सेंध लगाई जा रही है। इन फाइलों को डाउनलोड करते ही मोबाइल पर आने वाले ओटीपी और बैंक से जुड़ी जानकारी चोरी हो जाती है। कई नागरिकों को इसका खामियाजा अपनी मेहनत की कमाई गंवाकर भुगतना पड़ा है।

Read More मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में 50% पानी का स्टॉक; मॉनसून देरी से आया तब होगी मुश्किल 

परिवहन विभाग की अपील
नागरिक केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइटों के माध्यम से ही चालान, लाइसेंस या वाहन से जुड़ी सेवाओं का उपयोग करें। किसी भी अनजान लिंक, कॉल या फाइल से दूरी बनाए रखें। जरा सी लापरवाही भारी नुकसान में बदल सकती है। संदिग्ध लेनदेन या ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या १९३० हेल्पलाइन पर संपर्क साधें। सह परिवहन आयुक्त शैलेश कामत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

Read More मुंबई: पुलिस ने किया ठाणे और मुंबई में महिलाओं से आभूषण चुराने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार