मुंबई : इस महीने बढ़ जाएगी वेस्टर्न रेलवे पर 17-15 डिब्बों की लोकल सर्विस, मई तक 15 डिब्बों के 250 सर्विस का आकड़ा होगा पार

Mumbai: Western Railway will see an increase in 17-coach local services this month, with 250 15-coach services expected by May.

मुंबई : इस महीने बढ़ जाएगी वेस्टर्न रेलवे पर 17-15 डिब्बों की लोकल सर्विस, मई तक 15 डिब्बों के 250 सर्विस का आकड़ा होगा पार

सबअर्बन ट्रेनों में भीड़ कम करने के मकसद से, पश्चिम रेलवे अप्रैल के बीच से 17 नई 15-कोच वाली सबअर्बन सर्विस शुरू करेगा, जो मौजूदा 12-कोच के रूप में चलती है । मुंबई सेंट्रल डिवीज़न के डीआरएम पंकज सिंह ने कहा कि 12-कोच से 15-कोच वाली सर्विस में बदलने से सबअर्बन नेटवर्क पर पैसेंजर कैपेसिटी काफी बढ़ जाएगी।

मुंबई : सबअर्बन ट्रेनों में भीड़ कम करने के मकसद से, पश्चिम रेलवे अप्रैल के बीच से 17 नई 15-कोच वाली सबअर्बन सर्विस शुरू करेगा, जो मौजूदा 12-कोच के रूप में चलती है । मुंबई सेंट्रल डिवीज़न के डीआरएम पंकज सिंह ने कहा कि 12-कोच से 15-कोच वाली सर्विस में बदलने से सबअर्बन नेटवर्क पर पैसेंजर कैपेसिटी काफी बढ़ जाएगी। आकड़ों में देखे तो लगभग 33 प्रतिशत तक कैरीइंग कैपेसिटी बढ़ जाएगी, जिससे कुछ सबसे बिज़ी रूट पर पीक-आवर में भीड़ कम होने की उम्मीद है। अप्रैल के मध्य तक 1 5 डिब्बों वाली लोकल की संख्या 227 से बढ़कर 247 हो जाएगी। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि मई महीने तक 15 डिब्बों की लोकल सर्विस का आकड़ा 250 के पार हो जाएगा

 

Read More मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी

1,414 सबअर्बन सर्विस चलाता है वेस्टर्न रेलवे
बता दें कि पश्चिम रेलवे अभी कुल 1,414 सबअर्बन सर्विस चलाता है। इनमें से 1,203 सर्विस 12-कोच वाली हैं, जिनमें 1,070 नॉन-एसी और 133 एसी लोकल की सर्विस शामिल हैं। बाकी 211 रेक पहले से ही 15-कोच वाली नॉन-एसी ट्रेनों के तौर पर चल रही हैं। 17 और 15-कार सर्विस जुड़ने से, नेटवर्क पर ज़्यादा कैपेसिटी वाली ट्रेनों की संख्या और बढ़ जाएगी। वेस्टर्न रेलवे पिछले कुछ सालों से सबअर्बन पैसेंजर की बढ़ती डिमांड को संभालने के लिए धीरे-धीरे 15-कार सर्विस की संख्या बढ़ा रहा है। भविष्य में ऐसे और कन्वर्ज़न की उम्मीद है क्योंकि सबअर्बन सेक्शन में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और प्लेटफॉर्म एक्सटेंशन का काम पूरा हो जाएगा।

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

अहम प्वाइंट
नई 15-कोच सर्विस: 17
कैपेसिटी में बढ़ोतरी: 33%
कुल सबअर्बन सर्विस : 1,414
12-कार वाली सर्विस: 1,203
नॉन-एसी सर्विस: 1,070
एसी सर्विस : 133
15-कार वाली ट्रेनें (नॉन-एसी सर्विस ): 211

Read More मुंबई: तीन दशक की मुकदमेबाजी के बाद जोगेश्वरी की संपत्ति पर तत्काल कब्जा देने का आदेश