मुंबई : 7 दिनों तक मुंबई के इन इलाकों में रहेगी पानी की भारी किल्लत, बीएमसी का अलर्ट 

Mumbai: There will be severe water shortage in these areas of Mumbai for 7 days, BMC alert

मुंबई : 7 दिनों तक मुंबई के इन इलाकों में रहेगी पानी की भारी किल्लत, बीएमसी का अलर्ट 

मुंबई के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक पानी की भारी किल्लत रह सकती है। बीएमसी ने वसई-विरार क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पहले ही पर्याप्त पानी संग्रह करके रखने की अपील की है। वसई-विरार में 4 और 5 अप्रैल 2026 को जल आपूर्ति में व्यापक कटौती की घोषणा की गई है। यह कटौती सूर्या वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के तहत चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण की जा रही है।

 

मुंबई : मुंबई के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक पानी की भारी किल्लत रह सकती है। बीएमसी ने वसई-विरार क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पहले ही पर्याप्त पानी संग्रह करके रखने की अपील की है। वसई-विरार में 4 और 5 अप्रैल 2026 को जल आपूर्ति में व्यापक कटौती की घोषणा की गई है। यह कटौती सूर्या वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के तहत चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण की जा रही है।

 

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

लंबे वॉटर कट को देखते हुए आम लोगों से अपील की गई है कि वह पानी का उपयोग सोच-समझकर करें। जरूरत का पानी पहले से ही स्टॉक करके रख लें। इसके अलावा, कुछ इलाकों में पानी टैंकर सप्लाई की भी व्यवस्था की जा रही है।

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार 

- यह शटडाउन 4 अप्रैल से शुरू होकर 10 अप्रैल तक कुल सात दिनों के लिए प्रभावी रहेगा। प्रशासन की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। 
- इसके अनुसार, 4 अप्रैल (शनिवार) को विरार पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से अगले दिन 5 अप्रैल सुबह 10 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। 
- इसके बाद 5 अप्रैल (रविवार) को नालासोपारा पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से 6 अप्रैल सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

Read More मुंबई : झुग्गी पुनर्वास; 1971 के अधिनियम के तीन प्रमुख प्रावधानों में संशोधन 

तकनीकी कारणों से कटौती इस कटौती का मुख्य कारण सूर्या जलापूर्ति योजना के अंतर्गत पाइपलाइन की मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्य हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। हालांकि, इस दौरान नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सप्लाई बहाल होने के बाद भी कुछ समय तक कम दबाव (लो प्रेशर) की समस्या बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को पानी के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

बीएमसी ने जारी किया अलर्ट 
- बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें और उसका उपयोग सोच-समझकर करें। 
- खासतौर पर पीने के पानी को प्राथमिकता देने और अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि, मुंबई के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में फिलहाल पूरी तरह से पानी बंद करने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 
- गर्मियों के चलते कुछ इलाकों में पानी के दबाव में कमी देखने को मिल सकती है। वसई-विरार क्षेत्र के निवासियों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 
- ऐसे में समय रहते तैयारी करना और पानी का सही प्रबंधन करना बेहद जरूरी होगा, ताकि इस अस्थायी संकट से आसानी से निपटा जा सके।