मुंबई: मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, सतना-प्रयागराज रूट बाधित, मुंबई-हावड़ा मेल के यात्री घंटों तक फंसे रहे

Mumbai: Goods train splits into two parts, disrupting Satna-Prayagraj route; Mumbai-Howrah Mail passengers stranded for hours

मुंबई: मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, सतना-प्रयागराज रूट बाधित, मुंबई-हावड़ा मेल के यात्री घंटों तक फंसे रहे

उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बासा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई. सतना से मानिकपुर की ओर क्लिंकर लेकर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे मालगाड़ी के डिब्बे अलग होकर ट्रैक पर रुक गए. इस घटना के कारण सतना-प्रयागराज रेल मार्ग बाधित हो गया.

मुंबई: उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बासा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई. सतना से मानिकपुर की ओर क्लिंकर लेकर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे मालगाड़ी के डिब्बे अलग होकर ट्रैक पर रुक गए. इस घटना के कारण सतना-प्रयागराज रेल मार्ग बाधित हो गया. ट्रैक जाम होने से सतना और प्रयागराज की ओर से आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया, जबकि अन्य को नजदीकी स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा.

 

Read More मुंबई में अपना घर बेच किराए के मकान में रह रहे अनुपम खेर, जानें एक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

कई ट्रेनें प्रभावित 
मुंबई-हावड़ा मेल (12322) के यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए. घंटों तक ट्रेन में फंसे रहने के कारण उन्हें पानी, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा. गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेष रूप से परेशान दिखे.

Read More मुंबई : हाजी अली में मिला दुर्लभ समुद्री स्लग, भारत में पहली बार दिखा

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया. तत्काल रेलकर्मी और तकनीकी टीम मौके पर भेजी गई. राहत और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. टूटे डिब्बों को जोड़ने और ट्रैक को साफ  करने का प्रयास जारी है. हालांकि स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा. प्राथमिक जांच में मालगाड़ी की कपलिंग फेल होना इस घटना का कारण बताया गया है.

Read More मुंबई : मराठी अनिवार्य करने के फैसले पर अब सियासत तेज; MNS की आई प्रतिक्रिया

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने रेलवे की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस संबंध में रेलवे के एरिया मैनेजर नरेन्द्र सिंह से घटना की पुष्टि की. स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की कि यदि यह घटना किसी व्यस्त समय या रेलवे क्रॉसिंग पर होती, तो इसके परिणाम अधिक गंभीर हो सकते थे.

Read More ‘मार देंगे तुझे…’ कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को मिली जान से मारने की धमकी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News