license
Maharashtra 

कोलाबा : 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस का लाइसेंस सस्पेंड... किचन में यूरिनल, फ्रिज में मीट का खून और कॉकरोच भी मिले

 कोलाबा : 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस का लाइसेंस सस्पेंड... किचन में यूरिनल, फ्रिज में मीट का खून और कॉकरोच भी मिले कोलाबा स्थित रेस्टोरेंट की जांच में सफाई और खाने के रखरखाव से जुड़ी कई गंभीर कमियां मिलीं। FDA के मुताबिक, फूड स्टोरेज एरिया और किचन में यूरिनल मिला। यहां कॉकरोच और मक्खियां भी पाई गईं। फ्रिज में मांस का खून मिला। कच्चे वेज और नॉनवेज खाने को अलग रखने की उचित व्यवस्था भी नहीं थी।
Read More...
Mumbai 

मुंबई: होटल राधा पर एफडीए की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर फूड लाइसेंस निलंबित

मुंबई: होटल राधा पर एफडीए की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर फूड लाइसेंस निलंबित महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मालाड वेस्ट इलाके में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने होटल राधा का फूड बिजनेस लाइसेंस निलंबित कर दिया है। 18 अगस्त को की गई जांच में होटल की रसोई और परिसर में गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियां पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। एफडीए अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान होटल परिसर में जिंदा चूहे, खुले नाले, खाद्य उपकरणों पर कॉकरोच, जमा हुआ गंदा पानी, ग्रीस की परत और दुर्गंध जैसी समस्याएं सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि खाद्य पदार्थों को तैयार करने और रखने की जगह पर स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।  
Read More...
Maharashtra 

पुणे: खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन सख्त, लाइसेंस निलंबित

पुणे: खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन सख्त, लाइसेंस निलंबित महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और खराब साफ-सफाई व्यवस्था के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एफडीए की पुणे डिवीजन टीम ने पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों में जांच अभियान चलाकर 21 फूड एस्टेब्लिशमेंट के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई 'सेफ फूड, सेफ ड्रग, सेफ महाराष्ट्र' अभियान के तहत की गई। अधिकारियों ने बताया कि 23 जुलाई से 28 जुलाई के बीच चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान में कई खाने-पीने की जगहों पर खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई। इसके बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।   
Read More...
Mumbai 

मुंबई : 5 क्लबों पर एफडीए का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड

मुंबई : 5 क्लबों पर एफडीए का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के पांच प्रतिष्ठित क्लबों के एफएसएसएआय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं. जांच के दौरान स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और खाद्य मानक नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए गए. इसके अलावा एक क्लब को व्यवसाय बंद करने का नोटिस और एक अन्य को सुधार नोटिस जारी किया गया है.
Read More...

Advertisement