today
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई मेट्रो वन आज से घाटकोपर-अंधेरी शॉर्ट-लूप ट्रेनें शुरू करेगा ताकि पीक आवर्स में यात्रा बेहतर हो सके
Published On
By Online Desk
मुंबई मेट्रो वन सोमवार, 10 अगस्त से वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर कॉरिडोर पर एक नया मिक्स्ड-लूप ऑपरेटिंग पैटर्न शुरू करेगा, जिसका मकसद शाम के पीक आवर्स में ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी और कैरीइंग कैपेसिटी बढ़ाना है। बदले हुए अरेंजमेंट के तहत, ट्रेनें घाटकोपर और अंधेरी को जोड़ने वाले एक शॉर्ट लूप और घाटकोपर और वर्सोवा के बीच मौजूदा फुल लूप के बीच बारी-बारी से चलेंगी। इस बदलाव से खासकर अंधेरी और घाटकोपर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है, जो 11.4 किमी के कॉरिडोर के सबसे व्यस्त सेक्शन में से एक है। मुंबई : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के कर्जत-लोनावला खंड पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे रेल रूट पर करीब 30 ट्रेनों के रद्द होने के बाद राज्य परिवहन ने मोर्चा संभाल लिया है. रेल सेवा ठप होने से यात्रियों को होने वाली भारी परेशानी को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम ने मुंबई-पुणे मार्ग पर आज से रोजाना 200 अतिरिक्त बस फेरे संचालित करने का बड़ा निर्णय लिया है. मुंबई : 'मराठी की कामचलाऊ जानकारी जरूरी', महाराष्ट्र सरकार के नए प्रस्ताव का विरोध; सड़कों पर आज नहीं दिखेंगे ऑटो ड्राइवर
Published On
By Online Desk
ऑटोरिक्शा चालक और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बन रही है। दरअसल, राज्य सरकार के एक प्रस्ताव के खिलाफ ड्राइवर और यूनियन में काफी गुस्सा है। जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने वाले ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा की कामचलाऊ जानकारी अनिवार्य करने की बात कही गई है। वहीं, सोमवार को गोरेगांव पश्चिम में ऑटोरिक्शा यूनियनों की एक बड़ी रणनीति बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बड़ी संख्या में ड्राइवरों और मालिकों के शामिल होने की उम्मीद है। कसारा-आसनगाव के बीच 15 घंटे बंद रहेगी लोकल, आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा ब्लॉक, देखें पूरा शेड्यूल
Published On
By Online Desk
सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल की ओर से शनिवार और रविवार को कल्याण-कसारा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन का काम किया जाएगा। इसके संबंध में ही खर्डी यार्ड के रि-मोल्डिंग के लिए उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच भी नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यही वजह है कि विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक दोपहर 12 बजे से रविवार दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान आसनगांव और कसारा स्टेशनों के बीच सबअर्बन सर्विस बंद रहेंगी, जबकि कसारा जाने वाली लोकल ट्रेनें आसनगांव/टिटवाला स्टेशनों पर रुकेंगी और वहीं से चलेंगी। 
