मुंबई में फर्जी डॉक्टरों पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा, गोवंडी और बांद्रा में बिना लाइसेंस चला रहे थे क्लीनिक
Mumbai Crime Branch cracks down on fake doctors running unlicensed clinics in Govandi and Bandra
लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने गोवंडी, देवनार और बांद्रा इलाकों में छापेमारी कर कुल 5 ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई की है, जो बिना वैध लाइसेंस और मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे थे। खास बात यह है कि इनमें से एक आरोपी तो सिर्फ सातवीं पास निकला।
मुंबई: लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने गोवंडी, देवनार और बांद्रा इलाकों में छापेमारी कर कुल 5 ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई की है, जो बिना वैध लाइसेंस और मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे थे। खास बात यह है कि इनमें से एक आरोपी तो सिर्फ सातवीं पास निकला।
बता दें कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 6 और 8 ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चिकित्सा अधिकारियों के साथ मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ हिस्सों में झोलाछाप और फर्जी डॉक्टर नियमों को ताक पर रखकर एलोपैथिक इलाज कर रहे हैं।


