मुंबई : राकांपा नेता जीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Mumbai: NCP leader Zeeshan Siddiqui again receives death threat

मुंबई : राकांपा नेता जीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जीशान सिद्दीकी ने दावा किया है कि उन्हें फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी दे दी है। जीशान सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धमकी भरे फोन की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुंबई :  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जीशान सिद्दीकी ने दावा किया है कि उन्हें फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी दे दी है। जीशान सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धमकी भरे फोन की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Read More मुंबई: यूपी में नहीं दे पाए नौकरी इसलिए मुंबई आए...मराठी भाषा के मुद्दे पर मंत्री प्रताप सरनाईक का अखिलेश यादव पर पलटवार

यह पहली बार नहीं है जब जीशान सिद्दीकी ने अपनी जान को खतरा होने की बात कही है। इससे पहले अप्रैल 2025 में उन्हें ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाले ने उन्हें उनके पिता बाबा सिद्दीकी की तरह हत्या करने की धमकी दी थी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। जीशान ने उस समय दावा किया था कि धमकी भरा ईमेल डी कंपनी की ओर से भेजा गया था। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी देकर अपना बयान भी दर्ज कराया था। धमकी के बाद उनके परिवार में भी चिंता का माहौल बन गया था।

Read More मुंबई में खुलेगा यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का कैंपस, यूजीसी से मिली मंजूरी

जीशान सिद्दीकी के पिता और पूर्व राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के निर्मल नगर इलाके में उनके बेटे के कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के दौरान मुंबई पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले के प्रमुख संदिग्धों में शामिल आकाशदीप गिल ने कथित तौर पर एक मजदूर के मोबाइल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल कर हत्या की साजिश से जुड़े लोगों से संपर्क किया था। पुलिस ने उसे हत्या की कथित साजिश में लॉजिस्टिक्स कोऑर्डिनेटर बताया है। फिलहाल जीशान सिद्दीकी को मिली ताजा धमकी को लेकर पुलिस जांच जारी है। अधिकारियों की ओर से धमकी की प्रकृति और इसके पीछे मौजूद व्यक्ति या गिरोह के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More मुंबई : बंदरगाह पर क्रेन में लगी आग, दो घायल

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी