मुंबई के कृषि उपज मंडी में अवैध कारोबार का खुलासा... गाला किराए पर देकर लाखों की कमाई

Illegal Racket Exposed at Mumbai's Agricultural Produce Market... Earning Lakhs by Renting Out Storage Units

मुंबई के कृषि उपज मंडी में अवैध कारोबार का खुलासा... गाला किराए पर देकर लाखों की कमाई

मुंबई के कृषि उपज मंडी समिति (APMC) फल बाजार में प्रशासन ने अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाला नंबर 791 और 792 को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और कई अन्य गाला धारकों में भी डर का माहौल बन गया है। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इन गालों के मूल मालिक खुद व्यापार नहीं कर रहे थे, बल्कि उन्होंने अपने गाले अन्य लोगों को किराए पर दे रखे थे।

मुंबई : मुंबई के कृषि उपज मंडी समिति (APMC) फल बाजार में प्रशासन ने अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाला नंबर 791 और 792 को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और कई अन्य गाला धारकों में भी डर का माहौल बन गया है। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इन गालों के मूल मालिक खुद व्यापार नहीं कर रहे थे, बल्कि उन्होंने अपने गाले अन्य लोगों को किराए पर दे रखे थे।

इन गालों में 8 से 10 लोग बैठकर व्यापार कर रहे थे, जबकि उनके पास किसी भी प्रकार की आधिकारिक अनुमति नहीं थी। प्रशासन ने इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है। सूत्रों के अनुसार, गाला धारक केवल नाम के लिए लाइसेंस अपने पास रखते थे, जबकि असल में पूरा व्यापार किराए पर दिए गए लोगों द्वारा चलाया जा रहा था।

Read More मुंबई में काला पानी मनपा दे रही लोगों को दूषित पानी

इसके बदले गाला मालिक हर साल करीब 30 से 40 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे थे। यह भी सामने आया है कि कुछ व्यापारियों ने सोशल मीडिया के जरिए गाला बेचने और किराए पर देने का खुला प्रचार किया था। एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया था कि "इस गाले को लेकर हर साल करीब 35 लाख रुपए की कमाई की जा सकती है।" इतना ही नहीं, इन गालों की कीमत 4 से 5 करोड़ रुपए तक बताई जा रही थी।

Read More ठाणे :  जल आपूर्ति विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान शुरू किया