वसई-विरार ड्रग्स मामला... विधानसभा में विधायक विलास तरे ने सबूत के तौर पर सौंपी सीडी

Vasai-Virar Drugs Case... MLA Vilas Tare Submits CD as Evidence in the Legislative Assembly

वसई-विरार ड्रग्स मामला...  विधानसभा में विधायक विलास तरे ने सबूत के तौर पर सौंपी सीडी

सदन में पेश किए पुख्ता सबूत विलास तरे केवल शिकायतों के साथ नहीं, बल्कि ठोस सबूतों के साथ सदन में पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ड्रग्स माफियाओं के नेटवर्क और नशा बेचने के ठिकानों की पूरी जानकारी है। सबूत के तौर पर 'सीडी' (CD) विधायक ने नशाखोरी के प्रमाण स्वरूप एक सीडी सीधे मंत्री महोदय को सौंपी। उन्होंने मांग की कि जिस पुलिस स्टेशन की सीमा में करोड़ों का ड्रग्स पकड़ा गया।

वसई : वसई-विरार क्षेत्रों में पैर पसारते ड्रग्स के अवैध कारोबार को लेकर बोईसर के विधायक विलास तरे ने विधानसभा में बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन का ध्यान इस ओर खींचते हुए सीधे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। विधायक तरे ने सदन को बताया कि वसई विरार और पेल्हार पुलिस स्टेशन की सीमा में नशा इस कदर फैल चुका है कि युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आकर बर्बाद हो रही है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेरे पत्र पर संज्ञान लेकर मुंबई की विशेष टीम से कार्रवाई करवाई, जिसमें 11 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि स्थानीय सिस्टम अब भी सुस्त है और मेरे क्षेत्र में आज भी मौत का यह सामान धड़ल्ले से बिक रहा है। सदन में पेश किए पुख्ता सबूत विलास तरे केवल शिकायतों के साथ नहीं, बल्कि ठोस सबूतों के साथ सदन में पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ड्रग्स माफियाओं के नेटवर्क और नशा बेचने के ठिकानों की पूरी जानकारी है। सबूत के तौर पर 'सीडी' (CD) विधायक ने नशाखोरी के प्रमाण स्वरूप एक सीडी सीधे मंत्री महोदय को सौंपी। उन्होंने मांग की कि जिस पुलिस स्टेशन की सीमा में करोड़ों का ड्रग्स पकड़ा गया।

Read More मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा