मुंबई : धारावी के झोपड़ा धारकों को आखिरी मौका... एसआरए ने 15 दिनों की मोहलत दी
Mumbai: Last Chance for Dharavi Slum Dwellers... SRA Grants 15-Day Grace Period
धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने वाले निवासियों को स्लम पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए) ने अंतिम नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के तहत झुग्गीवासियों को पात्रता तय करने के लिए जरूरी दस्तावेज और जानकारी जमा करने के लिए अंतिम 15 दिनों की मोहलत दी गई है। एसआरए ने 16 मार्च को जारी इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज जमा नहीं किए गए तो उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड और सर्वेक्षण के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 2024 में घर-घर सर्वेक्षण किया गया था।
मुंबई : धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने वाले निवासियों को स्लम पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए) ने अंतिम नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के तहत झुग्गीवासियों को पात्रता तय करने के लिए जरूरी दस्तावेज और जानकारी जमा करने के लिए अंतिम 15 दिनों की मोहलत दी गई है। एसआरए ने 16 मार्च को जारी इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज जमा नहीं किए गए तो उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड और सर्वेक्षण के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 2024 में घर-घर सर्वेक्षण किया गया था।
इसके अलावा कई बार नोटिस और रिमाइंडर भेजे गए और नवंबर 2025 में विशेष सहायता शिविर भी आयोजित किए गए ताकि निवासी व्यक्तिगत रूप से दस्तावेज जमा कर सकें। इसके बावजूद कई परिवारों ने अब तक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई संरचनाओं का सर्वेक्षण अनुपस्थिति घर बंद होने या पारिवारिक विवाद जैसे कारणों से नहीं हो सका। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियान भी चलाए गए जिनका आंशिक ही प्रभाव पड़ा। एसआरए ने कहा कि यह अंतिम नोटिस प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप जारी किया गया है, ताकि पात्रता निर्धारण से पहले निवासियों को अंतिम अवसर दिया जा सके।


